Quotes on Basant Panchami: मां सरस्वती देंगी प्रखर मेधा का वरदान, देखें बसंत पंचमी के बेस्ट कोट्स इन संस्कृत, हिंदी और इंग्लिश में
Basant Panchami Quotes in Hindi, Sanskrit and English (बसंत पंचमी कोट्स): बसंत पंचमी, जिसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है और यह वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। हम आपके लिए बसंत पंचमी के त्योहार पर कुछ खास कोट्स लेकर आए हैं। माघ मास के इस महत्वपूर्ण त्योहार के मौके पर अपने खास लोगों को इन कोट्स के साथ शुभकामना संदेश भेजिए। देखें बसंत पंचमी कोट्स इन संस्कृत, हिंदी और इंग्लिश में। साथ ही नोट करें मां सरस्वती कोट्स इन हिंदी, मां सरस्वती कोट्स इन संस्कृत। इनसे आप बसंत पंचमी के शुभकामना संदेश दे सकते हैं।

Basant Panchami Quotes in Hindi, Sanskrit, English
Basant Panchami Quotes in Hindi, Sanskrit and English (बसंत पंचमी कोट्स): फूल रही सरसों सकल बन... ये मौसम है ही ऐसा कि सात सौ साल पहले इसने खुसरो से खुद को कुछ ऐसे लिखवा लिया। सरसों के फूलों के इस मौसम का आगमन बसंत पंचमी के दिन से माना जाता है, जिसे सरस्वती पूजा भी कहते हैं। ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित ये दिन बहुत खास होता है। इस दिन सबको शुभकामनाएं देने में कोट्स का इस्तेमाल करिए, हम आपके लिए बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा से जुड़े कुछ कोट्स लेकर आए हैं। इन कोट्स को आप सोशल मीडिया पर बतौर स्टेटस भी पोस्ट कर सकते हैं या फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कैप्शन के तौर पर भी यूज कर सकते हैं। यहां देखें मां सरस्वती कोट्स इन हिंदी, मां सरस्वती कोट्स इन संस्कृत। इसके अलावा बसंत पंचमी कोट्स इन संस्कृत, हिंदी और इंग्लिश में भी दिए गए हैं। बसंत पंचमी के शुभकामना संदेश के लिए आप भी ये कोट्स देख सकते हैं।
Basant Panchami Special Quotes | बसंत पंचमी कोट्स
1. तू श्वेतवर्णी कमल पर विराजे,
हाथों में वीणा मुकुट सर पे साजे
मन से हमारे मिटा दो अंधेरे
उजालों का हमको संसार दे मां।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Basant Panchami Poems in Hindi
2. वीणा लेकर हाथ में,
सरस्वती हो आपके साथ में,
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन,
मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन।
सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।
3. तू स्वर की दाता है,
तू ही वर्णों की ज्ञाता।
तुझमें ही नवाते शीष,
हे शारदा मैया, दे अपना आशीष।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. साहस शील हृदय में भर दे, जीवन त्याग से भर दे,
संयम सत्य स्नेह का वर दे, मां सरस्वती आपके जीवन में उल्लास भर दे।
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं।
5. बहारों में बहार बसंत
मीठा मौसम मीठी उमंग
रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग
तुम साथ हो तो है इस जिंदगी का और ही रंग
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।
6. सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि
विद्यारम्भं करिष्यामि, सिद्धिर्भवतु मे सदा
7. हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्
8. वीणाधरे विपुलमङ्गलदानशीले भक्तार्तिनाशिनि विरिञ्चिहरीशवन्द्ये।
कीर्तिप्रदेऽखिलमनोरथदे महार्हे विद्याप्रदायिनि सरस्वतिनौमि नित्यम्।।
9. Goddess Saraswati, sitting on a lotus, symbolizes her wisdom. She is also well-versed in the experience of truth. When the goddess is seen sitting on a peacock, it is a reminder that a strong ego can be held back by wisdom. May the Goddess bless you at this festival of Basant Panchami!
10. I Pray That This Basant Panchami Festival Brings An Ocean Of Knowledge and Wisdom To Us. My Best Wishes To All Hindus Celebrating Basant Panchami.
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दों की लय इतनी पसंद आई कि फिर पत्रकारिता से जुड़ गई।...और देखें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited