लाइफस्टाइल

Baby boy name on lord Krishna: भगवान कृष्ण के नाम पर रखें अपने लाडले का नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 11:08 AM IST

Baby boy names on lord Krishna: भगवान कृष्ण नटखट छवि वाले हैं और हर कोई अपने बच्चे के बालरूप में भगवान कृष्ण को देखता है। इसलिए आप अपने घर पैदा हुए बच्चे का नाम भी भगवान कृष्ण के नामों में से चुन सकते हैं।

Image

Baby boy name on lord Krishna: भगवान कृष्ण के नाम पर रखें अपने लाडले का नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट

Baby boy names on lord Krishna: भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण जी को हिंदू धर्म में आस्था और प्रेम का रूप माना गया है। उनका सबसे मनहोमक रूप बालरूप लगता है। अपनी चंचलता और नटखट रूप में भगवान श्री कृष्ण सबको प्रिय हैं। उनका बालरूप हर किसी को पसंद है यहीं कारण है कि लोग अपने बेटे का नाम श्री कृष्ण के नाम पर रखना पसंद करते हैं। अगर आपके घर भी नन्हे कृष्ण का जन्म हुआ है ,तो यहां देखें श्री कृष्ण के नाम और रखे अपने प्यारे लाल का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर :

Baby boy name on lord Krishna:

  • केयूर: इसका अर्थ है भगवान कृष्ण का आभूषण और फूल
  • कनु: भगवान कृष्ण और परमपिता परमेश्वर
  • गदिन: गदा का स्वामी जो भगवान कृष्ण का शस्त्र है।
  • दर्श: सुंदर और रूपवान
  • ग्रहिल: भगवान कृष्ण का नाम
  • ओनिश: मन का स्वामी
  • वियांश: जीवन से भरा हुआ
  • उपेंद्र: इन्द्र के भाई
  • साकेत: इरादे का पक्का
  • वासू: प्रकाश की किरण और भगवान कृष्ण का नाम
  • वल्लभ: सबको प्यारा
  • श्री: भगवान को समर्पित
  • देवेश: ईश्वरों के भी ईश्वर
  • मदन: प्रेम का प्रतीक
  • जगदीशा: सभी के रक्षक
  • अनया: जिसका कोई स्वामी न हो, सबके स्वामी
  • आदिदेव : देवताओं के स्वामी
  • अमृत: अमृत जैसे स्वरूप वाले
  • पद्मनाभ: जिनकी कमल के आकार की नाभी हो
  • पुण्य: निर्मल व्यक्तित्व
  • कान्हा: भगवान कृष्ण का नाम
  • कुंदन: शुद्ध, सुंदर और चमकदार
  • कनन : भगवान को कनन भी कहा जाता है
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article