
Ram Mandir 2024 Pran Pratishtha Wishes, Quotes, Shayari, Photo: श्री राम की निकली सवारी, श्री राम की लीला है न्यारी... इन संदेश, शायरी, मैसेजेस, फोटो से प्रियजनों को दें बधाई
Ayodhya Ram Mandir 2024 Pran Pratishtha shubhkamnaye in Hindi: आज का दिन हर भारतवासी के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। दरअसल आज हिंदू भक्तों का 500 साल का इंतजार खत्म हो रहा है। आज यानी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। राम मंदिर की खुशी में देश में हर भगवान राम नाम के जयकारे लग रहे हैं। देशभर में आज के दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कई मंदिरों में इस दौरान देशभर के कई मंदिरों में रामचरितमानस का पाठ,सुंदरकांड पाठ और भंडारा इत्यादि का आयोजन किया जा रहा है। रामलला के आने की खुशी में लोग फोटो, वीडियो, GIF, मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए अपने करीबियों को बधाई दे रहे हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या अपने करीबियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, फोटो, वीडियो, कोट्स, शायरी, मैसेज भेज सकते हैं।