Aloe Vera For Hair: घने और मुलायम बालों के लिए लगाएं एलोवेरा जेल, कुछ ही दिनों में बढ़ेगी बालों की चमक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 10:26 AM IST

Alo Vera For Healthy Hair : बालों की चमक को बढ़ाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा से बालों की कई परेशानी जैसे- बालों का ड्राई होना, बालों की चमक खोना, डैंड्रफ, झड़ते बाल इत्यादि को दूर किया जा सकता है।

Aloe Vera For Hair: घने और मुलायम बालों के लिए लगाएं एलोवेरा जेल, कुछ ही दिनों में बढ़ेगी बालों की चमक

Aloe vera for Hair : एलोवेरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ स्किन की परेशानियों को दूर करने में भी लाभकारी हो सकता है। स्किन पर रैशेज हो या फिर दाग-धब्बे हर तरह की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा आप अपने बालों की चमक को बढ़ाने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, एलोवेरा के इस्तेमाल से स्किन की परेशानियों के साथ-साथ बालों की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। यह बालों को झड़ने से बचाता है। साथ ही बालों की ड्राईनेस को दूर करने में भी लाभकारी है। अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बालों की चमक बढ़ सकती है।

बालों की खूबसूरती बढ़ाए एलोवेरा जेल

एलोवेरा और अरंडी का तेल

एलोवेरा और अरंडी तेल का मिश्रण बालों की खूबसूरती को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कप एलोवेरा जेल लें। अब इसमें दो चम्मच अरंडी का तेल लें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच मेथी का पाउडर मिक्स कर लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इसे अपने बालों पर लगाएं। करीब 2 घंटे बाद बालों को अच्छे से धो लें। कुछ दिनों तक इस पैक को लगाने से बालों की खूबसूरती बढ़ सकती है।

शहद और एलोवेरा

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए शहद और एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 5 चम्मच करीब एलोवेरा जेल लें। इसके बाद इसमें करीब 3 चम्मच नारियल तेल मिक्स कर लें। अब इसमें 2 चम्मच शहद डाल लें। सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पैक को अपने बालों पर लगाएं। करीब 2 घंटे बाद बालों को धो लें। इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से दो मुंहे बाल और जड़ों को मजबूत की जा सकती हैं।

अंडा और एलोवेरा 

बालों की चमक को बढ़ाने के लिए अंडा और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पैक को तैयार करने के लिए 1 कटोरी में 4 चम्मच एलोवेरा जेल डालें। इसके बाद इसमें जैतून तेल, अंडे की जर्दी को मिक्स कर लें। सभी सामग्री को मिक्स करने के बाद इस पैक को अपने बालों पर लगाएं। करीब 20 से 25 मिनट के बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। इस पैक को लगाने से आपके बालों की कंडीशनिंग अच्छी हो सकती है। साथ ही आपके बाल सॉफ्ट और शाइनिंग हो सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article