Hair Fall Solution: झड़ते बालों की परेशानी को झट से करें दूर, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये अनोखी चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 11:52 AM IST

Remedies for Hair Fall : झड़ते और बेजान बालों की परेशानी से इन दिनों कई लोग जूझ रहे हैं। अगर आप भी इस समस्या से ग्रसित हैं, तो केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों को आजमाएं। इन घरेलू नुस्खों से झड़ते और टूटते बालों की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही बालों को नई जान मिल सकती है।

Hair Fall Solution: झड़ते बालों की परेशानी को झट से करें दूर, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये अनोखी चीजें

Home Remedies for Hair Fall: धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण की वजह से बालों में कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं। इन परेशानियों में बालों को झड़ना काफी अहम विषय है। पर्यावरणीय कारणों के अलावा बाल कई अन्य शारीरिक और मानसिक कारणों से झड़ सकते हैं। इन कारणों में आनुवंशिकी, हार्मोन असंतुलन, स्कैल्प पर मौजूद फंगस, तनाव, ऑटोइम्यून रोग और शरीर में पोषण तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में बाल झड़ने की परेशानी को नजरअंदाज करना हमारे लिए ही घातक हो सकता है। इसलिए अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, अगर बाल सामान्य कारणों से झड़ रहे हैं, तो आप कुछ आसान से घरेलू उपचार अपनाकर इन झड़ते बालों की परेशानी को कम कर सकते हैं।

झड़ते बालों के लिए घरेलू उपाय

बालों पर लगाएं एलोवेरा - झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बालों पर एलोवेरा जेल लगाने से स्कैल्प पर मौजूद फंगल इंफेक्शन की परेशानी दूर होती है। साथ ही यह स्कैल्प को शांत करके बालों को कंडीशनिंग करता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही आपको झड़ते बालों की परेशानी से छुटाकारा मिलता है। अगर आप झड़ते बालों की समस्या कम करना चाहते हैं, तो अपने बालों पर सप्ताह में दो से तीन बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

प्याज का रस - प्याज का रस झड़ते बालों की समस्या को कम करने में लाभकारी हो सकता है। प्याज के रस का इस्तेमाल करने से ऑटोइम्यून स्थितियों को कंट्रोल किया जा सकता है, जो झड़ते बालों का कारण होती हैं। इसलिए अगर आप प्याज के रस का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे झड़ते बालों की समस्या कम हो सकती है। बालों पर प्याज का रस लगाने के लिए प्याज के रस को पीसकर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को अपने स्कैल्प पर लगाएं। सप्ताह में 1 बार प्याज का रस बालों पर लगाने से आपको काफी फायदे हो सकते हैं। यह बाल झड़ने की परेशानी को कम करने के साथ-साथ बालों की अन्य समस्या भी कम कर सकता है।

रोजमेरी ऑयल - रोजमेरी बालों के विकास को बढ़ावा देता है। साथ ही यह बालों को झड़ने से रोकने में आपकी मदद कर सकता है। बालों पर रोजमेरी ऑयल को लगाने के लिए इसकी कुछ बूंदों के साथ वाहक तेल जैसे - आर्गन तेल या जोजोबा तेल मिक्स कर लेँ। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसके कुछ घंटों बाद अपने बालों को धो लें। सप्ताह में 1 बार इस तेल का इस्तेमाल करने से झड़ते बालों की समस्या कम होती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article