Eid-ul-Fitr 2020: ईद की खुशी हो जाएगी दोगुनी, लॉकडाउन में घर पर रहकर त्योहार को ऐसे बनाए खास

Eid Mubarak: रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। करीबन 29 से 30 दिनों के उपवास के बाद दुनियाभर के मुसलमान ईद-उल फितर का त्यौहार मनाएंगे।

celebrate Eid amid lockdown 4.0
ईद की खुशी हो जाएगी दोगुनी 
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन के कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में ही ईद-उल फितर मनाएंगे।
  • इस साल ईद घर पर भी खास तरीके से मना सकते हैं।
  • लॉकडाउन में इस तरह घर पर भी रहकर ईद मना सकते हैं।

पूरे देश में लाखों लोग इस साल लॉकडाउन में रमजान के पवित्र महीने का पालन कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से लोग ईद उस तरह से नहीं मना पाएंगे, जिस तरह से अब तक मनाते आए हैं। बता दें कि हर साल ईद के मौके पर मस्जिदों को सजाया जाता है और लोग नए कपड़े पहनते हैं। घरों में अलग-अलग तरीके के पकवान बनते हैं और इस दिन छोटे बच्चों को ईदी भी दी जाती है। हालांकि इस साल लॉकडाउन के कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में ही ईद-उल फितर मनाएंगे।

कहा जा रहा है कि रविवार को चांद दिखेगा और सोमवार को ईद मनाई जाएगी। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से इस बार लोग अपने घरों-घरों में बंद है। लोग अलविदा और ईद की नमाज कैसे पढ़ेंगे इसे लेकर काफी चितिंत हैं। वहीं लोगों से अपील की जा रही है कि इस बार वह नमाज घर पर ही अदा करें। ऐसे में अगर आप चाहे तो ईद घर पर भी खास तरीके से मना सकते हैं। आज कुछ टिप्स शेयर करेंगे, जिससे ईद की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। 

लॉकडाउन में ऐसे मनाए ईद

हाथों पर लगाएं हिना- ईद पर महिलाएं पूरे साज श्रृंगार करती है, लेकिन लॉकडाउन में आप घर से बाहर नहीं जा सकती हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप चाहे तो यट्यूब और तस्वीरों के जरिए कुछ मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इन्हें अपने हाथों पर बनाना बेहद आसान है, और कम वक्त में इसे बना सकती हैं। 

इस तरह दें अपने दोस्तों और रिश्तेदार को ईद की बधाई- कोरोना वायरस के खतरे के बीच ईद का त्योहार घर पर मनाएं। न ही किसी के घर जाएं और न ही किसी से हाथ मिलाएं और गले मिलें। वहीं बिना मिले आप अपने दोस्त और रिश्तेदारों को ईद की बधाई दे सकते हैं। दरअसर आप ईद की बधाई देने के लिए उन्हें फोन कर सकते हैं या फिर वीडियो कॉल करें। इसके साथ ही आप एक साथ कई लोगों को वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे को जोड़ सकते हैं।

घर पर अदा करें नमाज- भारत सरकार और दुनिया भर के सबसे प्रमुख इस्लामिक संगठनों ने लोगों को घर पर ही नमाज अदा करने का निर्देश दिया है। जिससे लोग मस्जिदों में जमावड़ा न कर सकें। इससे काफी लोग दुखी हो सकते हैं, लेकिन इस मुश्किल परिस्थिति में यह जरूरी है। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ मिलकर नमाज अदा करें।

लोगों के बीच बनाए रखें सोशल डिस्टेंसिंग- देश में कुछ जगहों पर लॉकडाउन में ढील दी गई है, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। ऐसे में पड़ोसी या फिर रिश्तेदारों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। किसी से हाथ मिलाने के दौरान सैनिटाइज  करें, इसके अलावा मुंह पर मास्क जरूर लगाएं।

घर पर बनाए लजीज व्यंजन- घर पर भले ही मेहमान नहीं आ रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आप पकवान नहीं बनाएंगे। परिवार और खुद के लिए अलग-अलग पकवान बना सकते हैं। शीर खुरमा, बिरयानी, जूस आदि जैसे पकवान को अपने परिवार के साथ एन्जॉय करें। इसके अलावा पौष्टिक चीजों का सेवन करें, ताकी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकें।

काम में एक दूसरे की मदद करें- अगर आप घर पर हैं तो काम में माता-पिता की मदद करें। घर को सजाने से लेकर खाना बनाने तक में उनकी मदद करें। ईद के मौके पर घर में कई तरह के पकवान बनते हैं, ऐसे में अगर आप अपनी मां की मदद करते हैं, तो उन्हें अच्छा लगेगा। 

दान करें- रमजान में रोजा-नमाज और कुरआन की तिलावत के साथ दान देने का बहुत महत्व है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों की मदद करना जरूरी होता है। लोग अपने अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।

अगली खबर