Hair Care Tips: क्या आप भी अपने बालों में लगाते हैं अमोनियायुक्त हेयर कलर, तो जान लीजिए इसके साइड इफेक्ट्स

Effects of ammonia on your hair colour: हेयर कलर करवाना एक ट्रेंड बन गया है। लड़कियों के अलावा लड़के भी कलर करवाना पसंद करते हैं। मार्केट में कई तरह के हेयर कलर प्रोडक्ट मौजूद हैं।

Effects of ammonia in hair colour
Effects of ammonia in hair colour 
मुख्य बातें
  • अमोनियायुक्त कलर लगाने से बाल खराब होते हैं।
  • जानिए अमोनियायुक्त हेयर कलर से होने वाले साइड इफेक्ट्स
  • अमोनिया फ्री हेयर कलर है बेहतर ऑप्शन।

इन दिनों मार्केट में कई हेयर कलर प्रोडक्ट देखने को मिल जाएंगे। लड़कियों के अलावा लड़के भी हेयर कलर करवाना पसंद करते हैं। वहीं अक्सर ऐसा सुनने को मिला है कि अमोनियायुक्त इन रंगों को लगाने के कई साइड इफेक्ट्स होते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर लोगों को नैचुरल कलर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक अमोनियायुक्त कलर लगाने से सिर्फ बालों को ही नहीं बल्कि आपके स्किन को भी एलर्जी हो सकती है। ऐसा कहा जाता है कि अस्थमा पीड़ित लोगों को हेयर कलर करने से बचना चाहिए।

1. हेयर कलर में अमोनिया का क्या रोल है?

अमोनिया एक कैमिकल के तौर पर काम करता है जो हेयर कलर में क्षरीयता और पीएच को बढ़ाता है। एक बार अमोनियायुक्त कलर को बालों में लगाएंगे तो वह पूरी तरह से रंग बालों पर चढ़ जाता है। इसके अलावा यह पर्मानेंट हेयर कलर होता है जो काफी समय तक बालों में रहता है।
 

2. अमोनियायुक्त हेयर कलर से होने वाले साइड इफेक्ट्स 

  • बालों का झड़ना- कई ऐसे हेयर कलर हैं जिसमें अमोनिया होता है। जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा अमोनियायुक्त कलर का इस्तेमाल करने से बालों का टूटना शुरू हो जाता है। इसके अलावा बाल कमजोर होने लगते हैं।
  • हो सकती है एलर्जी -अमोनियायुक्त हेयर कलर और डाई से एलर्जी भी हो सकती है। अगर आपको हेयर कलर सूट नहीं किया तो इसका प्रभाव चेहरे पर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा शरीर में दाने या फिर खुजली भी सकती है। इसलिए बिना पैच टेस्ट किए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • रुक जाता है बालों का ग्रोथ- कैमिकल्सयुक्त हेयर कलर या फिर डाई करने से बालों का ग्रोथ रुक जाता है। लगातार करते रहने से आपके बाल बढ़ने के बजाय जड़ से टूटने लगते हैं। इसकी वजह से नए बालों का आना मुश्किल हो जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक कई बार इसके इस्तेमाल से लोगों को गंजापन का भी शिकार होना पड़ जाता है।
  • आंखों को भी हो सकता है नुकसान- अमोनियायुक्त हेयर कलर या फिर डाई का इस्तेमाल करने से आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। खास कर युवाओं को हेयर कलर से बचना चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक लगातार इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी कम होने लगती है। ऐसे में युवाओं की इसकी जगह नैचुरल कलर का प्रयोग करना चाहिए।
  • नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है बुरा असर- युवा अक्सर अपने लुक को निखारने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वह इस बात से अंजान है कि इसके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसका असर आपके नर्वस सिस्टम पर भी पड़ सकता है। जिसकी वजह से भूलने की समस्या और नर्वस डिसऑर्डर हो सकता है।

अमोनिया फ्री हेयर कलर है बेहतर ऑप्शन?
हेयर कलर में अमोनिया होना लाजिमी है। बता दें कि हेयर कलर की तुलना में डाई में इसकी मात्रा अधिक होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक डाई या कलरिंग से पहले एलर्जी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। लोगों को अमोनियायुक्त हेयर कलर या डाई से बचना चाहिए। इसकी जगह प्रोटीनयुक्त प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आप एलर्जी से भी बच सकेंगे। लेकिन मार्केट में ऐसे में प्रोडक्ट कम ही देखने को मिलते हैं। 

अगली खबर