हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली Aishwarya Rai Bachchan इस बार भी चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्हें बेटी Aaradhya Bachchan के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उनका स्टाइलिश और बेहद क्लासी लुक लोगों का ध्यान खींच ले गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ऐश्वर्या हमेशा की तरह स्टाइलिश और क्लासी ही साथ नजर आईं।
एयरपोर्ट लुक के लिए मिसेज बच्चन ने मॉडर्न, सटल और आरामदायक फैशनेबल कपड़े पहने हुए थे। ब्लैक आउटफिट, खुले बाल और सिग्नेचर रेड लिप्स के साथ ऐश्वर्या का लुक बेहद रॉयल लग रहा था। वहीं आराध्या भी अपनी मां के साथ ट्विनिंग करती हुईं काफी स्टाइलिश दिखीं। मां-बेटी की यह जोड़ी एयरपोर्ट पर आते ही कैमरों का फोकस बन गई और फैन्स ने उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ की।
ऑल ब्लैक लुक में दिखीं बेहद एलिगेंट
ऐश्वर्या राय ने इस दौरान ऑल ब्लैक आउटफिट चुना था। जो हमेशा की तरह क्लासिक और टाइमलेस लगा। उन्होंने लंबा काला कोट और ढीले फिट वाली पैंट्स पहनी थी, जिसमें आराम और स्टाइल दोनों नजर आए।
ऐश्वर्या के कोट पर खास ब्लैक सीक्वेन बीड्स और स्टोन से एम्ब्रॉयडरी फूल बनाएं गए थे। ब्लेजर पर इस तरह का वर्क सिंपल लुक में भी ग्लैम एड कर रहा था।
रेड लिप्स ने बढ़ाया ग्लैमर
ऐश्वर्या राय के लिप्स्टिक शेड्स हमेशा ही काफी शानदार होते हैं। इस लुक के लिए उन्होने अपनी सिग्नेचर लाल लिपस्टिक अप्लाई की हुई थी। कम मेकअप के बावजूद सिर्फ रेड लिप्स ने उनके चेहरे को दमदार और ग्लैमरस बना दिया।
खुले सीधे बालों ने दिया सॉफ्ट लुक
ऐश्वर्या ने स्ट्रेट ओपन हेयर्स को ऑल ब्लैक लुक के साथ फ्लॉन्ट किया। उन्होने इस बार मिडिल की जगह हल्का साइड पार्टिशन किया था। सिंपल लेकिन बहुत ही शाईनी बाल उनके पूरे लुक में चमक एड कर रहे थे।

Cannes 2026 Aishwarya Rai And Aaradhya Bachchan
बड़े काले बैग ने खींचा ध्यान
उनके हाथ में नजर आया बड़ा काला हैंडबैग भी काफी स्टाइलिश लगा। यह एयरपोर्ट फैशन के साथ पूरी तरह मेल खाता दिखा और लुक को लग्जरी टच दे गया।
आराध्या भी दिखीं स्टाइलिश
आराध्या बच्चन ने भी आरामदायक लेकिन ट्रेंडी आउटफिट चुना था। ब्लैक एंड वाइट शर्ट और बेल बॉटम लुक पैंट के साथ लाल सफेद जूते काफी अच्छे लगे।
