लाइफस्टाइल

कान्स रेड कार्पेट पर परी बनकर पहुंची ऐश्वर्या राय? गाउन-सिंदूर में वायरल हुई तस्वीरें, क्या है सच

कान्स रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय की परी जैसी वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। हालांकि ये तस्वीरें असली नहीं बल्कि AI से बनाई गई हैं। जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।

Image

Aishwarya Rai Bachchan Cannes

शैकान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का रेड कार्पेट लुक हमेशा चर्चा का विषय बन जाता है। ऐश्वर्या को कान्स क्वीन कहा जाता है, हर साल फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं कि इस बार ऐश्वर्या किस अंदाज में नजर आएंगी। कान्स 2026 में जल्द ही ऐश्वर्या की ग्रैंड एंट्री होने वाली है। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं, जिनमें वह किसी परी जैसी दिखाई दे रही हैं। कहीं वह सफेद ड्रीमी गाउन में नजर आ रही हैं, तो कहीं मैरून सीक्वेन वाली ड्रेस और सिंदूर वाले लुक में उनका शाही अंदाज देखने को मिल रहा है।

हालांकि, ये तस्वीरें असली रेड कार्पेट फोटोज नहीं बल्कि AI से फैन पेजेज द्वारा बनाई गई हैं। लेकिन इन तस्वीरों की डिटेलिंग, स्टाइल इतनी शानदार है कि कई लोग इन्हें असली तस्वीरें समझ बैठे। इन AI लुक्स में ऐश्वर्या का क्लास और ब्यूटी बेहद खूबसूरती से उभरकर सामने आया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ऐश्वर्या का इस साल का कान्स लुक कितना खास हो सकता है।

सफेद गाउन में लगीं परी

पहली तस्वीर में ऐश्वर्या सफेद ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। गाउन की लेयर्ड फ्रिल डिटेलिंग और पर्ल वर्क इसे बार्बी प्रिंसेस जैसा लुक दे रहा है।

गले में उन्होने डायमंड चोकर पहना था। जो पूरे आउटफिट को रॉयल टच दे रहा है। खुले स्ट्रेट बाल और सॉफ्ट मेकअप उनकी नेचुरल ब्यूटी को और ज्यादा हाईलाइट कर रहे हैं।

मरून चमकदार गाउन में दिखा शाही अंदाज

दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या गहरे मरून रंग के चमकदार गाउन में नजर आ रही हैं। फूली हुई बांहों और चमकदार कढ़ाई ने उनके लुक को बेहद खास और रेड कार्पेट जैसा शानदार बना दिया।

इस लुक की सबसे खास बात उनका भारी हार और मांग में लगा सिंदूर है, जिसने इस आधुनिक पहनावे में भी भारतीय अंदाज जोड़ दिया। यही कारण है कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

AI तस्वीरों में भी दिखा वही खास अंदाज

इन फैन द्वारा बनाई गई एआई तस्वीरों में ऐश्वर्या का वही पुराना ग्लैम देखने को मिलता है। जिसके लिए वह दुनियाभर में मशहूर हैं। उनका शांत चेहरा, खूबसूरत पोज और सलीकेदार स्टाइल उन्हें एक फैशन आइकन की तरह दिखाता है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article