Thought of the day: आज का सुविचार, क्रोध से नहीं शांत मन से मिलती है जीत

Aaj ka Suvichar: आज का सुविचार हमें सिखाता है कि अपने मन को शांत रखें और अपने व्यवहार से दूसरों के जीवन में भी खुशियां फैलाएं।

Aaj ka Suvichar: कभी ना कभी हर इंसान के जीवन में ऐसा पल आता है जब उसे लगता है कि जीवन में सिर्फ अंधकार ही अंधकार बचा है। ऐसे में एक प्रेरक विचार उसके जीवन में नई रोशनी का काम कर सकता है। एक अच्छा सुविचार ना केवल आपके मन को शांत करने का काम करता है बल्कि आपको मजबूत भी बनाता है। आज का सुविचार (Thought Of The Day) हमें बताता है कि अपने मन को शांत रखें, सकारात्मक सोच अपनाएं और अपने व्यवहार से दूसरों के जीवन में भी खुशियां फैलाएं। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है:

Aaj Ka Suvichar

आज का सुविचार (फोटो: AI)

'तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे'

क्रोध सबसे पहले हमारा ही नुकसान करता है

आज का सुविचार हमें सीखाता है कि क्रोध सामने वाले का कम बल्कि हमारा नुकसान ज्यादा करता है। क्रोध वो आग है जो आपको अंदर ही अंदर जलाने का काम करती है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि किसी के प्रति क्रोध प्रकट करके हम खुदको शांत कर लेंगे। लेकिन, होता इसके उलट है क्रोध की लपटें हमें ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में जब भी क्रोध आए तो कुछ देर ठहरें गहरी सांस लें और सोच-विचार के लिए अपने मन में थोड़ी सी जगह जरूर रखें।

End of Feed