बॉलीवुड सितारों की लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा लोगों का ध्यान खींचती है। अब हाल ही में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के सुपर लग्जरी घर की काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि, उनका घर भी किसी सपनों के महल से कम नहीं लगता। मुंबई में कपल के पास दो बेहद शानदार प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 89 करोड़ रुपये बताई जाती है। इनमें वर्ली का समुद्र किनारे बना लग्जरी डुप्लेक्स और जुहू का खूबसूरत अपार्टमेंट शामिल है।
यह भी पढ़ें - 1 गिलास गन्ने के रस में कितनी चम्मच चीनी होती है
इन दोनों घरों की खास बात सिर्फ उनकी कीमत नहीं, बल्कि उनका अलग-अलग अंदाज और डिजाइन भी है। वर्ली वाला घर मॉडर्न और फैमिली लाइफ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जबकि जुहू का अपार्टमेंट ज्यादा प्राइवेट और शांत माहौल देता है। शाहिद और मीरा के ये घर उनकी पर्सनैलिटी, स्टाइल और शानदार लाइफस्टाइल की झलक दिखाते हैं।

Shahid Kapoor House
वर्ली में शाहिद-मीरा का शानदार डुप्लेक्स
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का सबसे लग्जरी और पॉपुलर घर मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित है। यह लग्जरी डुप्लेक्स ओबेरॉय रियल्टी के फेमस टॉवर ‘थ्री सिक्स्टी वेस्ट’ में बना हुआ है। शाहिद ने इसे साल 2018 में करीब 55.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। करीब 8,600 वर्ग फुट में फैले इस घर से अरब सागर और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

Shahid Kapoor Luxurious House
घर में बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां हैं, जो इसे खुला और रॉयल लुक देती हैं। इंटीरियर में हल्के रंगों और मॉडर्न डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर बेहद क्लासी नजर आता है। इस डुप्लेक्स की सबसे खास चीज इसकी ब्लैक डिजाइनर सीढ़ियां हैं, जो घर का मुख्य आकर्षण मानी जाती हैं। घर में शाहिद का म्यूजिक और डी.जे. कॉर्नर, प्राइवेट थिएटर, ऑफिस एरिया और ओपन जिम भी मौजूद है। वहीं मीरा ने घर की सजावट में खास ध्यान दिया है और कई भारतीय कलाकारों की आर्टवर्क्स को भी शामिल किया गया है।
जुहू वाला घर भी है बेहद खास
वर्ली में शिफ्ट होने से पहले शाहिद और मीरा जुहू के समुद्र किनारे बने अपार्टमेंट में रहते थे। शाहिद ने यह घर साल 2014 में करीब 30 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह घर उनके शादी के बाद का पहला घर था और यहां का माहौल ज्यादा शांत और प्राइवेट माना जाता है। बाद में इस अपार्टमेंट को अभिनेता कार्तिक आर्यन ने किराए पर लिया था, जिससे शाहिद को हर महीने लाखों रुपये की कमाई होती थी।

Mira Kapoor House
लग्जरी और फैमिली लाइफ का शानदार मेल
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के दोनों घर उनकी शानदार लाइफस्टाइल और फैमिली लाइफ को दर्शाते हैं। वर्ली का लग्जरी डुप्लेक्स जहां मॉडर्न और आलीशान जीवन की झलक देता है, वहीं जुहू का घर सादगी और प्राइवेसी का एहसास कराता है। यही वजह है कि उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो हमेशा चर्चा में बना रहता है।
