लाइफस्टाइल

5 Tips For Glowing Skin: 440 वोल्ट के बल्ब सा चमकेगा चेहरा, बस ग्लोइंग स्किन के लिए फॉलों करें ये स्किनकेयर टिप्स

5 Tips For Glowing Skin: बेदाग, निखरी और चमकती हुई त्वचा किसे पसंद नहीं होती है, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से ग्लोइंग स्किन पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यहां देखें इजी स्किनकेयर टिप्स जो आपको चमकदार त्वचा पाने में मदद कर सकती हैं। वहीं इन्हें हर किसी को हेल्दी ग्लोइंग रहने के लिए अपनाना ही चाहिए।

Image

5 tips for glowing skin see here effective skincare tips in hindi

5 Tips For Glowing Skin: प्रदूषण, खराब खानपान के साथ साथ लाइफस्टाइल का बिगड़ना कहीं न कहीं आपकी त्वचा पर भी बुरा असर दिखाता ही है। ऐसे में अगर आप दाग वाली बेजान त्वचा से निजात पाना चाहते हैं तो त्वचा की देखभाल आज से ही करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। हालांकि डल स्किन होने के कई कारण होते हैं, लेकिन तनाव, नींद की कमी, खानपान कुछ मुख्य कारण माने जा सकते हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक चमक दे सकते हैं। यहां हैं 5 ज़रूरी स्किनकेयर टिप्स जो हर किसी को फॉलो करनी ही चाहिए।

How to Get Clear Skin See Tips For Glowing Skin

1. खूब पानी पिएं

पानी त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइज़र है। रोज़ाना 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। इससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।

2. संतुलित आहार लें

त्वचा की सेहत के लिए विटामिन्स और मिनरल्स बेहद ज़रूरी हैं। हरी सब्ज़ियां, फल, नट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा, नींबू और आंवला त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। तो इन्हें आपको हमेशा ही अपनी डाइट में शामिल कर रखना चाहिए।

3. नियमित स्किनकेयर रूटीन अपनाएं

रोज़ाना सुबह और शाम अच्छे से स्किन को साफ करना भी जरूरी है। जिससे त्वचा पर लगी धूल, मिट्टी, हानिकारक तत्व साफ हो सकें। क्लीन्ज़र, टोनर और मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। सप्ताह में एक बार स्क्रब करके डेड स्किन सेल्स को हटाएं। इससे त्वचा की चमक बरकरार रहेगी।

4. सनस्क्रीन है ज़रूरी

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। न केवल धूप में बल्कि घर में लैपटॉप पर काम करते हुए भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए, इससे यूवी रेज से बचा जा सकता है। यह त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है और झुर्रियों, डार्क स्पॉट्स और टैनिंग से रोकता है। चमकती त्वचा के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल बेहद ज़रूरी है।

5. पर्याप्त नींद लें

नींद की कमी त्वचा पर साफ़ दिखाई देती है। रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद लेना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को रिपेयर होने का समय मिलता है और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article