भव्य वास्तुकला या सत्ता का प्रतीक...आखिर किस मकसद से बनवाया बादशाह शाहजहां ने दिल्ली में लाल किला?

Lal Qila History: भारत की राजधानी के केंद्र में स्थित लाल किला एक ऐतिहासिक धरोहर है जो न केवल स्थापत्य वैभव का उदाहरण है, बल्कि देश की संस्कृति, गौरव और इतिहास का जीवंत प्रतीक भी है। वर्षों से यह न सिर्फ दर्शनीय आकर्षण रहा है, बल्कि राष्ट्रीय भावना का केंद्र भी बना हुआ है। पर क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर दिल्ली में लाल किला क्यों बना होगा? अगर नहीं तो आइए जानें इसके बारे में।

Lal Qila History: दिल्ली आने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो लाल किला देखे बिना लौटे। राजधानी के दिल में बसा यह भव्य स्मारक अपनी सुंदरता और शान के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। लाल बलुआ पत्थरों से बनी इसकी ऊंची दीवारें, विशाल द्वार और मनमोहक वास्तुकला हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। यहां आने वाले लोग घंटों कतार में खड़े होकर इसके नजारे को अपनी आंखों और कैमरों में कैद करते हैं। लाल किला सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि दिल्ली की पहचान और गर्व का प्रतीक बन चुका है।

Why Red Fort was constructed in Delhi

दिल्ली में लाल किला क्यों बनवाया गया था?

हर कोना अपनी कहानी कहता है, और इसकी भव्यता देखकर हर पर्यटक के मन में देश की संस्कृति और गौरव के प्रति एक अलग ही भावना जाग उठती है। 15 अगस्त के दिन तो इसकी रौनक और भी बढ़ जाती है। तिरंगे की शान जब इसकी प्राचीरों पर लहराती है, तो पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठता है। उस क्षण यहां मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर गर्व और उल्लास झलकता है। यही वजह है कि लाल किला न केवल दिल्ली की शान है, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसने वाली एक अमर पहचान भी है। लेकिन सालों पहले मुगल बादशाह शाहजहां ने इसे क्यों बनवाया होगा? सिर्फ वास्तुकला के उद्देश्य से या अपनी सत्ता को नई पहचान देने के लिए? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

End of Feed