अंतरिक्ष में आज दिखेगा अलौकिक नजारा, पृथ्वी की ओर बढ़ रहे विमान से ऊंचे तीन Asteroid

Asteroid Update: अंतरिक्ष में मौजूद आसमानी आफतों पर विज्ञानियों की पैनी नजर होती है। वह पृथ्वी की ओर बढ़ने वाले संभावित खतरों का पता लगाते हैं और उससे कैसे बचा जाए? इसकी तैयारी में भी जुटे रहते हैं। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने तीन नए एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है, जो बेहद तीव्र गति के साथ पृथ्वी के करीब बढ़ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आसमानी वस्तुओं की निगरानी कर रहे विज्ञानी।
  • NASA ने नए एस्टेरॉयड्स का अलर्ट किया जारी।
  • पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे तीन एस्टेरॉयड।

Asteroid Update: अंतरिक्ष में आज अलौकिक नजारे दिखने वाला है। पृथ्वी की तरफ बेहद तीव्र गति से तीन विमाननुमा विशालकाय एस्टेरॉयड बढ़ रहे हैं। इन तीनों का आकार एक-दूसरे से काफी भिन्न है, लेकिन इनमें से किसी का भी आकार विमान से कम नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक-एक कर तीनों एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है।

asteroid new alert

नासा एस्टेरॉयड अलर्ट

एस्टेरॉयड पर विज्ञानियों की पैनी निगाह

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं की लंबे समय से निगरानी कर रही है और उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे का पता लगाती है ताकि समय रहते उससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सके।

End of Feed