अंतरिक्ष में खेती की ओर बढ़े इंसानी कदम, नई रिसर्च से जानिए कैसे फंगस उगाएगा मंगल पर अनाज

Science News: वैज्ञानिकों की नई रिसर्च से खुलासा हुआ है कि बेनिफिशियल फंगस मंगल और चंद्रमा की बंजर मिट्टी को उपजाऊ बनाकर अंतरिक्ष में खेती को संभव बना सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

Science News: कल्पना कीजिए कि आप मंगल ग्रह पर उतरने वाले चौथे मानव मिशन का हिस्सा हैं। आपको लाल ग्रह पर बसने वाली पहली स्थायी मानव बस्ती के लिए भोजन का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई है। पृथ्वी से लाखों किलोमीटर दूर भोजन पहुंचाना न केवल बेहद महंगा है, बल्कि बेहद पेचीदा भी है। लेकिन अब मंगल की पथरीली जमीन पर खुद फसल उगाई जा सकती है। ये तो फिलहाल किसी साइंस फिक्शन कहानी की तरह लगने वाली बात है लेकिन अमेरिकी और ब्राजीलियाई वैज्ञानिकों की एक नई स्टडी ने इस सवाल का बेहद चौंकाने वाला और उम्मीद जगाने वाला जवाब दिया है, और वो है फंगस यानी फफूंद।

Mars Farming Research fungi science news

मंगल पर फसल उगाने की खुली राह

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका 'फ्रंटियर्स इन एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइंसेज' (Frontiers in Astronomy and Space Sciences) में प्रकाशित एक रिव्यू में शोधकर्ताओं ने विस्तार से बताया है कि कैसे विशेष प्रकार के फायदेमंद फंगस चंद्रमा और मंगल ग्रह की बेजान मिट्टी को उपजाऊ बनाकर वहां फसलें उगाने में मदद कर सकते हैं।

End of Feed