हिपो को क्यों आता है गुलाबी रंग का पसीना? देखने में शांत पर बेहद आक्रमक होता है दरियाई घोड़ा

Hippopotamus: गठीला शरीर और आक्रामक स्वभाव वाले हिप्पोपोटोमस या कहें दरियाई घोड़े शाकाहारी होते हैं और मनुष्यों को उनसे थोड़ी दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए। दरियाई घोड़े के दांत बेहद मजबूत होते हैं और वह 180 डिग्री तक अपना मुंह खोल सकता है। जिसकी बदौलत वह जलीय पौधें इत्यादि का सेवन करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पसीने की मदद से अपने शरीर को ठंडा रखते हैं हिप्पो
  • अद्भुत और शक्तिशाली जीव हैं हिप्पो
  • जमीन पर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्तनधारी है हिप्पो

Hippopotamus: हाथी और सफेद घोड़े के बाद हिप्पोपोटामस जमीन पर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्तनधारी है, जिन्हें 'दरियाई घोड़ा' भी कहा जाता है। देखने में काफी तगड़े लगने वाले दरियाई घोड़े आक्रामक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है ऐसे में इनसे दूरी बनाकर रखना ही सबसे बढ़िया है।

Hippopotamus.

दरियाई घोड़ा

मगरमच्छ को भी कर देते हैं घायल

नदी, तलाब में डुबकी मारने वाले दरियाई घोड़े लंबे समय तक अपनी सांस रोककर पानी के नीचे रह सकते हैं। हालांकि, इनके दांत इतने ज्यादा खतरनाक होते हैं कि पानी में मौजूद मगरमच्छ तक को लहूलुहान करने की क्षमता रखते हैं। इनके दंश से बच पाना बेहद मुश्किल है। हिप्पो के काटने की ताकत 1,800 पाउंड प्रति वर्ग इंच (PSI) होती है।

End of Feed