Kanpur Violence: पुलिस कार्रवाई हुई तेज तो पीएफआई का नापाक राग, मुस्लिमों को किया जा रहा है टारगेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 01:36 PM IST

कानपुर हिंसा केस में पुलिस की सख्ती के बाद अब आरोपी खुद ब खुद सरेंडर करने लगे हैं। लेकिन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई का कहना है कि मुस्लिम समाज के खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

कानपुर पुलिस ने हिंसा में शामिल कुछ लोगों के पोस्टर को सार्वजनिक कर चुकी है और कुछ तस्वीरों को सार्वजनिक करने वाली है। पोस्टर लगने का असर भी हो रहा है। आरोपी खुद ब खुद थाने जाकर सरेंडर कर रहे हैं। उनको डर है कि कहीं पुलिस उनकी संपत्तियों को जब्त ना कर ले या बुलडोजर चला दे। कानपुर पुलिस का कहना है कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन किसी भी दोषी को बख्शा भी नहीं जाएगा। इन सबके बीच कानपुर हिंसा पर PFI ने बड़ा बयान दिया है। पीएफआई का कहना है कि Kanpur हिंसा मामले में Police पक्षपात पूर्ण कार्रवाई कर रही है, खुलेआम Bulldozer की धमकी देकर Muslims पर बदले की कार्रवाई हो रही।

पीएफआई का बयान
मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा
बुल्डोजर चलाने की धमकी दी जा रही है
पुलिस की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है
मुस्लिमों के खिलाफ बदले की कार्रवाई हो रही है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान







यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानपुर हिंसा के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है किसी को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन जो लोग इस मुद्दे को किसी खास चश्मे से देख रहे हैं उन्हें मजहबी चश्मा उतार देना चाहिए। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। कार्रवाई उन्हीं लोगों के खिलाफ होगी जो लोग हिंसा में किसी भी रूप में शामिल रहे होंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!