Kanpur Shootout: शशिकांत की पत्नी ने खोले अहम राज, DSP देवेंद्र मिश्रा कहते रहे- मत मारो..,और फिर..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2020, 02:57 PM IST

Kanpur Shootout: विकास दुबे के साथी शशिकांत की पत्नी से पूछताछ में उसने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Kanpur Shootout: शशिकांत की पत्नी ने खोले अहम राज, DSP देवेंद्र मिश्रा कहते रहे- मत मारो..,और फिर..

कानपुर : कानपुर के बिकरू गांव में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में शामिल रहे विकास दुबे के साथी शशिकांत की पत्नी और उसकी सास का एक और वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिवाकांत की सास कहते हुए सुनाई दे रही है कि अमर दुबे ने डीएसपी देवेंद्र मिश्रा को गोली मारी थी। उसने वीडियो में आगे बताया कि डीएसपी अमर दुबे को कहते रहे कि मत मारो, मत मारो.. और अमर दुबे ने नीचे उतरकर कर पहले तो गाली दी और गोली चला दी।

पुलिस ने शशिकांत की पत्नी से कई राउंड पूछताछ किए हैं जिसमें कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मी अमर दुबे के सामने गिड़गिड़ाते रहे के वे उन्हें गोली ना मारे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और उनपर गोलियां चला दी। देवेंद्र मिश्रा को अमर दुबे ने ही मनु के घर के आंगन में गोली मारी थी।

पुलिसवाले कहते रहे मत मारो..

शशिकांत की सास ने बताया कि पुलिसवाले कहते रहे कि अमर भैया मत मारो..मत मारो लेकिन अमर दुबे ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें गोली मार दी। देवेंद्र मिश्रा कह रहे थे अब हम नहीं आएंगे, मत मारो.. तब तक अमर दुबे ने उन पर गोली चला दी थी। इतना ही नहीं नीचे उतरकर भी उसने उन्हें खूब मारा।

शशिकांत की पत्नी मनु ने बताया कि सीओ देवेंद्र मिश्रा के सिर पर गोली मारने के बाद वे नीचे आकर उसके पैर काट दिए। उन्हें ये कहते हुए सुना गया कि इन पुलिस ने हमारे भईया को बहुत परेशान किया है।

ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और फिर काट दिए पैर

मनु के मुताबिक देवेंद्र मिश्रा दीवार कूद कर आंगन में आए थे। इसी बीच उसके ससुर प्रेम प्रकाश और अमर दुबे ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया और ये कहते हुए कि उसने भइया को बहुत परेशान किया है उन पर गोलियों का बरसात कर दी। इसके बाद उसके पैर काट दिए।

मनु ने आगे बताया कि अब उसके पास खोने के लिए कुछ बचा नहीं है। ससुर एनकाउंटर में मार दिए गए। पति जेल में है। घर पर उसके बच्चे हैं और बीमार सास है जिसकी जिम्मेदारी अब उस पर है। उनकी देखभाल के लिए वह कुछ भी कर सकती है। उसने बताया कि वह पुलिस का पूरा सहयोग करेगी।

शशिकांत की पत्नी ने किए थे सनसनीखेज खुलासे

मनु ने इससे पहले की पूछताछ में बताया था कि उस दिन 2 जुलाई को रात 12 बजे विकास पिस्तौल लहराते हुए उसके घर आया था। घर आने के बाद वह मेरे पति शशिकांत को अपने साथ ले गया। उन दोनों के जाने के बाद मेरे ससुर प्रेम प्रकाश ने मुझसे कहा कि वह घर का दरवाजा ना खोले जब तक कि ना कहा जाए। इसके अलावा उसे ये भी कहा गया कि वह खुद को और अपने बच्चों को एक कमरे में सुरक्षित बंद कर ले क्योंकि शूटआउट होने वाला है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!