Kanpur Crime News: नहर में इस हालत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जता रही ये आशंका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 10:37 PM IST

Kanpur Police: कानपुर में एक नहर के पास एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि, युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच कर रही है।

Kanpur Crime News: नहर में इस हालत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जता रही ये आशंका
Photo Credit: Representative Image

Kanpur News: कानपुर में एक शव मिलने का मामला सामने आया है। नौबस्ता धोबिन पुलिया नहर में गुरुवार सुबह एक लोडर चालक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पर हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव नहर से बाहर निकलवाया तो मृतक की ठोड़ी और दोनों हाथों से खून निकल रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस नहर में गिरने से युवक की मौत होना मान रही है।

बता दें कि पुलिस को हत्या की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

नशे का आदी था लोडर चालक युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुराना सीसामऊ निवासी 45 वर्षीय राकेश सिंह लोडर चलाने का काम करता था। हनुमंत विहार निवासी मृतक के बड़े भाई सुरजीत सिंह ने बताया है कि राकेश शराब का लती आदमी था। जिसकी वजह से 20 साल पहले ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। रात के समय वह उनके घर आया था, लेकिन नशे में परिवार वालों से गाली गलौज करने लगा, जिसपर उन्होंने उसे घर से भगा दिया था।

रात में पुलिस गश्त के दौरान मिला था युवक

बता दें कि गुरुवार की सुबह युवक का शव धोबिन पुलिया नहर में मिला। हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने बताया है कि, रात करीब एक बजे एसआई और एक सिपाही गश्त पर निकले थे। तभी उन्होंने युवक राकेश को पुलिया पर लेटे हुए देखा था। उसे वहां से भेज कर पुलिस चली गई थी। पुलिस का मानना है कि शायद फिर वह वहां लेट गया और नहर में गिरने से उसकी जान चली गई। नहर में कांच और ईंट-पत्थर भारी मात्रा में हैं। मृतक के शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान उसी के हैं। बता दें कि पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों को हत्या कर शव नहर में फेके जाने की आशंका है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!