Jaipur Rape: जयपुर रेलवे स्‍टेशन पर महिला से गैंगरेप, पीड़िता अर्धनग्न हालत में पहुंची जीआरपी थाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 02:23 PM IST

Jaipur News: यूपी की ट्रेन पकड़ने के लिए अपने पति के साथ जयपुर स्‍टेशन आई एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पांच आरोपियों ने मिलकर देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद अर्धनग्न हालत में जीआरपी थाना पहुंचकर पीड़िता ने वारदात की जानकारी दी। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।

Jaipur Rape: जयपुर रेलवे स्‍टेशन पर महिला से गैंगरेप, पीड़िता अर्धनग्न हालत में पहुंची जीआरपी थाना
Photo Credit: Representative Image

Jaipur News: जयपुर रेलवे स्‍टेशन के पास 35 वर्षीय एक महिला से गैंगरेप की बड़ी वारदात सामने आई है। आरोपियों ने इस वारदात को जीआरपी थाने से महज 500 मीटर दूर कल्‍पना ट्रेवल्‍स के पास घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, महिला का पति शराब के नशे में धुत्‍त था। पीड़ित महिला उसके लिए खाना लेने जा रही थी, तभी पांच बदमाशों ने महिला को पकड़ लिया और उसे जबरन रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर गैंगरेप किया। सभी बदमाश एक-एक कर महिला से रेप करते रहे। इन बदमाशों ने पीड़ित के कपड़े भी फाड़ दिए।

कई संदिग्‍धों को पूछताछ के लिए लिया गया हिरासत में
वारदात के बाद पीड़ित अर्धनग्न हालत में ही रोते हुए जीआरपी थाने पहुंची। महिला को इस अवस्‍था में देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल महिला को वस्त्र दिए और आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में दबिश देना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी नहीं पकड़ गया है। वहीं वारदात की जानकारी मिलने के बाद जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में सहयोग कर रही है। जांच के दौरान एफएसएल टीम को वारदात स्‍थल से कई साक्ष्य भी मिले हैं।


गैंगरेप की यह वारदात बुधवार देर रात की है। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है। वहीं महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस की कई टीमें वारदात स्‍थल के आसपास के इलाकों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला यहां पर अपने पति के साथ यूपी की ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी। शराब के नशे में पीड़िता का पति बेसुध पड़ा था। वारदात के बाद जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए जीआरपी थाना, सदर थाना और सोडाला थाना पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता का मेडिकल करवाया जा चुका है, उसकी हालत अब ठीक है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!