Jaipur: कुल्हाड़ी से मार कर की पत्नी की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने थाने में किया सरेंडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2020, 10:45 AM IST

पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। दिल दहला देने वाला ये मामला जयपुर के सीकर इलाके का है।

Jaipur: कुल्हाड़ी से मार कर की पत्नी की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने थाने में किया सरेंडर

जयपुर : सीकर जिले के एक 40 वर्षीय शख्स ने 38 वर्षीय अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी इसके बाद उसने पुलिस थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। घटना बुधवार की सुबह की है। उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर काफी झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी लेकर अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी।

पति की पहचान धरम राज के तौर पर हुई है जबकि पत्नी की पहचान शारदा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी। कुछ साल पहले ही धरम राज मस्कट से वापस लौटा था और यहां आकर लेबर का काम कर रहा था। उसने हाल ही में खेती करना शुरू किया था लेकिन उसे शराब पीने की भी लत लग गई थी जिसके कारण हर रोज घर पर पत्नी के साथ झगड़ा करता था।

उसने शराब के नशे में ही पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। नशे में ही उसने थाने जाकर सरेंडर किया था। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य जब सो रहे थे तब उसने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। 

पुलिस ने आरोपी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जब परिवार के दूसरे लोगों ने शारदाके चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। तब तक शारदा खून से लथपथ जमीन पड़ी अपना दम तोड़ चुकी थी।

उसके गले पर कटा का निशान था। पुलिस के मुताबिक धरम राज अक्सर शराब के कारण घर के बाहर ही रहता था और वह खाना भी अक्सर बाहर ही खाता था। उसका अपनी पत्नी के साथ रिश्ता भी कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है। पुलिस आस पड़ोस के लोगों सो पूछताछ कर मामले के बारे में छानबीन कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!