दुनिया के 5 सबसे प्रदूषित देश, 8 साल में पहली बार भारत शामिल नहीं; पाकिस्तान ने किया टॉप

वैश्विक वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में भारत आठ साल बाद टॉप-5 प्रदूषित देशों की सूची से बाहर हो गया है। हालांकि, यह उपलब्धि बहुत ज्यादा खुश करने वाली नहीं है, क्योंकि अब भी प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। देश में PM2.5 स्तर अब भी WHO मानकों से काफी ज्यादा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने पहली दो पोजिशन पर कब्जा किया है।

दुनिया के अन्य देशों के साथ ही प्रदूषण भारत के लिए भी बड़ी चिंता बना हुआ है। भारत में यह समस्या इसलिए और भी बड़ी है, क्योंकि आम जनता इस ओर काफी कम ध्यान देती है और अक्सर सरकारों भी इस ओर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लेती हैं। विशेष तौर पर दिल्ली-एनसीआर तो प्रदूषण के लिहाज से बहुत ही कुख्यात है। देश में NCR का लोनी क्षेत्र साल 2025 में सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका रहा है, जहां पीएम 2.5 का स्तर 112.5 ग्राम पाया गया।

2025 में प्रदूषण के मामले में पाकिस्तान नंबर 1 पर

2025 में प्रदूषण के मामले में पाकिस्तान नंबर 1 पर

लेकिन वैश्विक वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में इस बार जो आंकड़े आए हैं वह चौंकाने वाले हैं। पिछले आठ वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारत सबसे प्रदूषित देशों की सूची में टॉप 5 से बाहर हो गया है। इस लिस्ट में भारत अब छठे स्थान पर पहुंच गया है, जहां औसत PM2.5 स्तर 49.8 दर्ज किया गया है। हालांकि, रैंकिंग में गिरावट के बावजूद देश में वायु प्रदूषण अब भी गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

End of Feed