खुशहाल देशों की लिस्ट में फिनलैंड टॉप पर तो अफगानिस्तान सबसे नीचे, भारत-पाकिस्तान में कौन आगे, जानें रैंकिंग

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 20, 2024, 01:05 PM IST

World Happiness Index 2024 : दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी इस बार शीर्ष 20 देशों में जगह नहीं बना पाया है। वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट साल 2012 से लगातार जारी हो रही है। बीते 12 सालों में अमेरिका अब तक के अपने सबसे निचले पायदान पर है।

World Happiness Index 2024 : दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची आ गई है और फिनलैंड एक बार फिर दुनिया का सबसे खुशहाल देश का तमगा अपने नाम किया है। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास समाधान नेटवर्क ने जारी की है। इस सूची में 137 देश शामिल हैं जिनमें भारत 125वें पायदान पर है। खुशहाल देशों की सूची में पिछले साल की तुलना में भारत ने तरक्की तो की है लेकिन पाकिस्तान, यूक्रेन और नेपाल जैसे देश खुशहाली के मामले में आगे हैं, यह बात हैरान करने वाली है। पिछले साल यानी 2022 की सूची में भारत का रैंक 136वां था। देशों की आय, वहां की स्वास्थ्य सुविधाएं, आजादी सहित कई मानकों पर खुशहाल देशों की यह सूची तैयार की गई है।

world happiness index 2024

वर्ल्ड हैपीनेस इंडेक्स 2024

शीर्ष 20 देशों में अमेरिका भी नहीं

दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी इस बार शीर्ष 20 देशों में जगह नहीं बना पाया है। वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट साल 2012 से लगातार जारी हो रही है। बीते 12 सालों में अमेरिका अब तक के अपने सबसे निचले पायदान पर है। 2023 में अमेरिका 15वें पायदान पर था जबकि इस साल उसकी रैंक 23वीं है। यहां तक कि कोस्टारिका और लुथियानिया जैसे देशों की हालत उससे बेहतर बताई गई है। अमेरिका के पिछड़ने की एक सबसे बड़ी वजह 'हैप्पीनेस' का कम होना बताया गया है। खासकर, अमेरिका के युवा खुश नहीं हैं।

End of Feed