दिल्ली में ताली-थाली बजाकर CJP का विरोध प्रदर्शन; अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं छोड़ेंगे जंतर-मंतर

CJP Delhi Protest: सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। इस दौरान, छात्रों ने थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन किया।

CJP Delhi Protest: युवाओं के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर दूसरी बार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान, सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को जारी रखने के लिए अनुमति बढ़ाने का अनुरोध किया।

Abhijeet Dipke CJP

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके

विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे युवा

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में कथित परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं और सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र और पार्टी के समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी की और पारदर्शी परीक्षाएं सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करने में सरकार के कथित तौर पर विफल रहने को लेकर पोस्टर लहराए।

End of Feed