केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे-बांसुरी स्वराज समेत कई BJP नेता दिल्ली पुलिस की हिरासत में, राहुल गांधी के घर के बाहर कर रही थीं प्रदर्शन

महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के बाद भाजपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सुनेहरी बाग स्थित आवास के पास विरोध मार्च निकालते हुए विपक्ष का पुतला जलाया, जिसके बाद पुलिस ने भाजपा सांसदों को हिरासत में लिया है।

दिल्ली : 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़े संविधान संशोधन बिल के लोकसभा में गिर जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने देश भर में विपक्ष के खिलाफ बड़े प्रदर्शन करने का फैसला किया है। भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने महिलाओं के आरक्षण को रोककर देश की आधी आबादी के साथ अन्याय किया है। इसी बीच शनिवार को भाजपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के पास सुनेहरी बाग में विरोध प्रदर्शन किया और विपक्ष का पुतला फूंका, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए भाजपा सांसदों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

BJP protest Against Rahul Gandhi

राहुल गांधी के आवास के सामने BJP का विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन में कौन-कौन शामिल?

प्रदर्शनकारियों में भाजपा की महिला सांसद हेमा मालिनी, कमलजीत सहरावत, बंसुरी स्वराज, मंजू शर्मा और वात्सल्य गुप्ता शामिल थीं, जो अब पुलिस हिरास में हैं। उन्होंने शुक्रवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक की हार के लिए विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की और उन पर देश की महिलाओं को "अपमानित" करने का आरोप लगाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे, सांसद मनोज तिवारी और पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं।

End of Feed