देश

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों हुई बारिश? दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम, जानें पहाड़ों से लेकर मैदानों तक का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 07:43 AM IST

Weather News: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मौजूद है। इसका असर उत्तर भारत के कई इलाकों में देखने को मिला है। इसी चक्रवाती परिसंचरण के कारण शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर से जुड़े इलाकों में अचानक से बारिश देखी गई थी।

Image

मौसम का हाल

Photo : BCCL

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुई बारिश के बाद हवाओं में ठंडक घुल गई है। धुंध की चादर छंटी है, इसके साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट महसूस की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम तापामन 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पारा थोड़ा ऊपर जा सकता है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली व एनसीआर के इलाकों में थोड़ा कोहरा देखा जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में हल्की-फुल्की बारिश की उम्मीद बनी हुई है।

अचानक क्यों हुई बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मौजूद है। इसका असर उत्तर भारत के कई इलाकों में देखने को मिला है। इसी चक्रवाती परिसंचरण के कारण शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर से जुड़े इलाकों में अचानक से बारिश देखी गई थी। इसके अलावा निचले क्षोभमंडल पर उत्तर पश्चिम भारत में अरब सागर से भी नमी आ रही है। इस कारण पश्चिमी हिमाचय के इलाके में हल्मी से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन, कर्नाटक में हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना बन रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है और धीरे-धीरे ठंड बढ़ सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article