देश

आखिर सब्जियों के साथ मिलने वाला मुफ्त का धनिया और मिर्च कहां हो गया गायब?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2023, 11:14 AM IST

सब्जियों की कीमतों में वृद्धि उसकी कमी के कारण ज्यादा दिख रहा है। भारी बारिश के कारण सब्जियों के पौधे खेत में नष्ट हो गए हैं या फिर उनका उत्पादन पहले की तरह नहीं रहा है, जिसके कारण पहले के मुकाबले मंडियों में सब्जियों का आना कम हो गया है।

Image

सब्जियों की कीमतों में वृद्धि (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

हाल ही में हुई बारिश और बाढ़ का असर सब्जियों की कीमतों पर भी पड़ा है। नोएडा और गाजियाबाद में कीमतें पिछले हफ्ते से 30-50 फीसदी तक बढ़ गई हैं। खुदरा सब्जी विक्रेताओं ने भी अपने ग्राहकों को सब्जियों के थैले के साथ मुफ्त में मिलने वाला धनिया (हरा धनिया) और मिर्ची (हरी मिर्च) देना बंद कर दिया है।

टमाटर सहित कई सब्जियों की कीमत आसमान पर

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार टमाटर की कीमत को आसमान पर है ही, अब कद्दू और भिंडी की कीमतें भी 50% बढ़ गई हैं। इसके साथ ही प्याज, बैंगन, मूली और मटर की कीमतें 33% बढ़ गई हैं। सब्जियों की कीमत इतनी बढ़ गई है कि ग्राहकों को मुफ्त धनिया और मिर्ची देना दुकानदारों ने बंद कर दिया है। इनकी कीमतें भी क्रमशः 50% और 67% बढ़ गई हैं।

बारिश में खराब हो रहीं सब्जियां

सब्जियों की कीमतों में वृद्धि उसकी कमी के कारण ज्यादा दिख रहा है। भारी बारिश के कारण सब्जियों के पौधे खेत में नष्ट हो गए हैं या फिर उनका उत्पादन पहले की तरह नहीं रहा है, जिसके कारण पहले के मुकाबले मंडियों में सब्जियों का आना कम हो गया है। साथ ही बारिश के कारण जो सब्जियां मंडी में आ रही हैं, वो भी जल्द खराब हो जा रही हैं। इस वजह से भी सब्जियों की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

दिल्ली में कहां से आती है सब्जियां

दिल्ली में ज्यादातर सब्जियां हरियाणा और पश्चिमी यूपी से आती हैं। नोएडा और गाजियाबाद में गाजीपुर मंडी से दुकानदार सब्जी खरीदते हैं। अब हरियाणा और पश्चिमी यूपी में बारिश ने फसल को पूरी तरह से खराब कर दिया है। जिससे दिल्ली एनसीआर में एक तरह से सब्जियों की किल्लत हो गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article