देश

Tejas Fighter Jet: अमेरिका क्यों हुआ तेजस फाइटर जेट का मुरीद? करनी ही पड़ी तारीफ

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 24, 2023, 07:07 PM IST

Tejas Fighter Jet: बीते कई दशक से तेजस लड़ाकू विमान पर डीआरडीओ और एचएएल मिलकर काम कर रहे हैं और यह विमान अब दुनिया भर के देशों में हवाई प्रदर्शन करके अपनी क्षमता दिखा रहा है। हाल के एयरो इंडिया में भी तेजस को उसे नवविकसित आधुनिक हथियारों के साथ प्रदर्शनी में दिखाया गया था।

HAL Tejas Fighter Plane: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का तेजस लड़ाकू विमान आज दुनिया के सबसे घातक फाइटर जेट में से एक बन चुका है और डीआरडीओ लगातार नई नई तकनीक से लैस करके इसे और भी ज्यादा सक्षम बना रहा है। अमेरिका की कई विशेषज्ञ भी विकास की लंबी प्रक्रिया के बाद जब आज के तेजस को देखते हैं तो उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। तेजस में अस्त्र मिसाइल के बाद इसे ब्रह्मोस मिसाइल के नए वर्जन से भी लैस किया जा रहा है।

यहां पर दिए वीडियो में आप तेजस विमान की कुछ खासियतों के बारे में जान सकते हैं और साथ ही यह भी जान सकते हैं कि कैसे यह फाइटर जेट लगातार आधुनिक बनने की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है। हाल ही में एयरो इंडिया के दौरान इसके प्रदर्शन और हवाई कलाबाजी के बाद यह विमान एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article