Who is Ujjwal Nikam: उज्ज्वल निकम वो शख्स जिसने आतंकी कसाब को दिलाई फांसी अब मुंबई से बीजेपी प्रत्याशी

Mumbai North Central bjp candidate ujjwal nikam: बीजेपी ने उत्तर मध्य मुंबई सीट से इस बार आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम (ujjwal nikam) को उम्मीदवार बनाया है, निकम ने हत्या और आतंकवाद के मामलों पर काफी काम किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीजेपी ने महाराष्ट्र के उत्तर मध्य मुंबई सीट से उज्ज्वल निकम को बनाया उम्मीदवार
  • निकम कसाब के मुकदमे जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे हैं
  • उत्तर मध्य मुंबई सीट पर बीजेपी की पूनम महाजन का टिकट काटकर उज्ज्वल निकम को टिकट मिला है

Who is Ujjwal Nikam: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र के उत्तर मध्य मुंबई सीट (Mumbai North Central) से उज्ज्वल निकम को अपना उम्मीदवार (ujjwal nikam bjp candidate) बनाया है गौर हो कि उज्ज्वल निकम ऐसा नाम हैं जिनसे बड़े से बड़े अपराधी भी कांपते हैं, मुंबई हमले के आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे हैं।

who is ujjwal nikam

कसाब के मुकदमे जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे हैं उज्ज्वल निकम

उत्तर मध्य मुंबई सीट पर बीजेपी की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं, इस दफा बीजेपी ने उनका टिकट काटकर उज्ज्वल निकम को टिकट दिया है जिसकी वजह से मुंबई की ये सीट इस चुनाव में खासी चर्चित हो रही है, उनका मुकाबला कांग्रेस की मुंबई इकाई प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ से होगा।

End of Feed