राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल को एक तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी का साथ मिल गया है। केंद्र सरकार से 17 जनवरी को बड़ा फैसला करते हुए बीएसएफ के रिटायर महानिदेशक पंकज कुमार सिंह को देश का उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। सरकार ने आईपीएस अधिकारी पंकज सिंह कॉन्टैक्ट पर बेस यह पद दो साल के लिए दिया है। अगर जरुरत पड़ी तो इनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है।
कौन हैं पंकज कुमार सिंह?
पंकज सिंह अजित डोवाल के जूनियर बनाए गए हैं। पंकज सिंह 31 दिसंबर 2022 को बीएसएफ के महानिदेशक पद पर नियुक्त किए गए हैं। वे राजस्थान कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। उनके पास आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए के अलावा एलएलबी और एमफिल की डिग्री भी है। डिप्टी एनएसए के पद उनकी नियुक्ति 14 जनवरी से मान्य हो चुकी है। पंकज कुमार सिंह का जन्म 1962 में लखनऊ में हुआ था। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं। लेकिन उनकी कर्मभूमि राजस्थान रही है। क्योंकि वे राजस्थान कैडर के अधिकारी रहे हैं।
पंकज सिंह के पिता प्रकाश सिंह भी रह चुके हैं बीएसएफ प्रमुख
पंकज सिंह के पिता प्रकाश सिंह भी देश के चर्चित अधिकारी रह चुके हैं। वे भी बीएसएफ से ही रिटायर हुए थे। उन्होंने जून 1993 से जनवरी 1994 तक बीएसएफ का नेतृत्व किया था। प्रकाश सिंह को देश में पुलिस सुधारों के लिए अलख जगाने वाला जाना जाता है। उन्होंने 1996 में पुलिस प्रतिष्ठान में सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसके बाद सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख, सीबीआई, विदेश सचिव रॉ प्रमुख, केंद्रीय गृह सचिव को कम से कम दो साल का निश्चित कार्यकाल देना शुरू किया।
पिता-पुत्र ने रचा इतिहास
पंकज सिंह ने जब 21 अगस्त 2021 को बीएसएफ की कमान संभाली। तब एक बेटे और एक पिता के अर्धसैनिक बल के शीर्ष पर आसीन होने का इतिहास रच दिया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
