देश

साड़ी और हवाई चप्पल में जब दीदी ने लगाई जबरदस्त दौड़ः पीछे रह गए लोग, पार्क में बाजा भी बजाया; देखें- VIDEO

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 14, 2023, 05:32 PM IST

Mamata Banerjee Latest News: वैसे, बंगाल सीएम हर रोज ट्रेडमिल पर वॉक करती हैं। ताजा वीडियो से पहले वह साल 2019 में दार्जिलिंग की पहाड़ियों पर जॉगिंग करती नजर आई थीं। दीदी के साथ तब 10 किमी लंबी जॉगिंग वाली सैर पर कुछ टीम के सहयोगी भी रहे थे।

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह की सैर के दौरान। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Mamata Banerjee Latest News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन में सुबह की सैर पर साड़ी में ही निकल पड़ीं। मैड्रिड शहर के पार्क में वह इस दौरान सफेद हवाई चप्पलों के साथ अपने चिर-परिचित पारपंरिक साड़ी वाले लुक में नजर आईं। चप्पल पहनकर दौड़ती हुई दीदी के साथ इस दौरान कुछ और लोग भी थे, जो उनके पीछे-पीछे जॉगिंग कर रहे थे। दीदी जब दौड़ रही थीं, तब उनका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया और इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया।

गुरुवार (14 सितंबर, 2023) को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया- यह ताजगी भरी सुबह रही। पूरे दिन के लिए आपको एक अच्छी जॉगिंग या दौड़ एनर्जी दे सकती है। सभी लोग फिट और स्वस्थ रहें।

मॉर्निंग वॉक के दौरान ममता ने बाजा भी बजाया और इससे जुड़ा वीडियो भी इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया गया। कैप्शन में साथ में लिखा गया- म्यूजिक (संगीत) हमेशा के लिए है। आपके साथ इसे बढ़ना और मैच्योर होना चाहिए।

वैसे, बंगाल सीएम हर रोज ट्रेडमिल पर वॉक करती हैं। ताजा वीडियो से पहले वह साल 2019 में दार्जिलिंग की पहाड़ियों पर जॉगिंग करती नजर आई थीं। दीदी के साथ तब 10 किमी लंबी जॉगिंग वाली सैर पर कुछ टीम के सहयोगी भी रहे थे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article