क्या है डाकघर विधेयक? जिसे संसद से मिली मंजूरी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2023, 04:07 PM IST

What Is Post Office Bill: संसद ने डाकघर विधेयक को मंजूरी दे दी है। सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दी। इस दौरान विपक्षी सदस्य संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग करते हुए सदन में नारेबाजी कर रहे थे।

Parliament News Today: संसद ने सोमवार को डाकघरों से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करने के उद्देश्य से लाए गए एक अहम विधेयक को सोमवार को मंजूरी दे दी। लोकसभा ने डाकघर विधेयक, 2023 को चर्चा और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान के जवाब के बाद विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ध्वनिमत से मंजूरी दी। राज्यसभा में यह विधेयक गत चार दिसंबर को पारित हुआ था।

What Is Post Office Bill

अब डाकघर को होगा ये विशेषाधिकार।

नया कानून लागू करना हो गया है आवश्यक

विधेयक के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में, डाकघर के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं में काफी विविधता आई है और डाकघर नेटवर्क विभिन्न प्रकार की नागरिक केंद्रित सेवाओं की डिलीवरी के लिए एक प्रमुख माध्यम बन गया है, जिसके कारण मूल अधिनियम को निरस्त करना और उसके स्थान पर नया कानून लागू करना आवश्यक हो गया है।

End of Feed