देश

'वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के भी नाम...', सुवेंदु अधिकारी बोले- जो बिहार में हो रहा वो बंगाल में भी हो

Voter Roll Revision: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मामले को लेकर अभी सियासत गर्मायी हुई है और अब बंगाल में भी इसकी मांग उठने लगी है। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बिहार में जो हो रहा है वह बंगाल में भी होना चाहिए।

Image

बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी

Photo : PTI

Voter Roll Revision: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मामले को लेकर अभी सियासत गर्मायी हुई है और अब बंगाल में भी इसकी मांग उठने लगी है। बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बिहार में जो हो रहा है वह बंगाल में भी होना चाहिए।

सुवेंदु अधिकारी ने क्या कुछ कहा?

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मामले को लेकर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा। बंगाल में बहुत सारे फर्जी वोटर्स हैं और घुसपैठियों को भी वोटर लिस्ट में सूचीबद्ध किया गया है। इसे साफ करना होगा... बिहार में जो हो रहा है वह बंगाल में भी होना चाहिए।

'बिहार के बाद निशाने पर बंगाल'

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करने का आदेश आगामी विधानसभा चुनाव में वास्तविक युवा मतदाताओं को मतदान से वंचित करने के लिए है और उसका अगला निशाना पश्चिम बंगाल होगा। मोइत्रा ने 'पीटीआई वीडियो' से बातचीत में कहा था, ''उसने (निर्वाचन आयोग ने) अब बिहार के वास्तविक युवा मतदाताओं को वंचित करने के लिए इसे पेश किया है, जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। बाद में, वे बंगाल को निशाना बनाएंगे, जहां 2026 में चुनाव होने हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article