WFI Controversy: संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध ने पकड़ा तूल, अब ये पहलवान भी लौटाएंगे पद्मश्री

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 06:04 PM IST

Padma Shri Return: भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया का साथ देने अब गूंगा पहलवान भी आ गए हैं। डेफलंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह भी अपना पद्मश्री लौटाएंगे।

Wrestling Federation Of India News: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के ठीक बाद सबसे पहले ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक ने संन्यास की घोषणा की, इसके फिर बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटाने का ऐलान किया और अब डेफलंपिक्स (मूक बधिर खिलाड़ियों का ओलंपिक) के स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह यादव ने देश के शीर्ष पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए सरकार को अपना पद्मश्री लौटाने का फैसला किया है।

Virendra Singh Yadav Will Return Padma Shri

वीरेंद्र सिंह यादव भी अपना पद्मश्री लौटाएंगे।

मलिक और पूनिया के समर्थन में उतरे गूंगा पहलवान

गूंगा पहलवान के नाम से मशहूर वीरेंद्र ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया का समर्थन करते हुए कहा कि वह अपना सम्मान वापस लौटा देंगे। पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के प्रमुख चेहरों में शामिल साक्षी ने डब्ल्यूएफआई चुनावों में संजय सिंह की जीत के तुरंत बाद खेल से संन्यास की घोषणा की थी जबकि बजरंग ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री लौटा दिया था।

End of Feed