मुर्शिदाबाद हिंसा: 'घरों में घुस आए उपद्रवी और जमकर की मारपीट-गालीगलौज'; महिलाओं ने राज्यपाल को सुनाई आपबीती

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने शुक्रवार को मालदा जिले में स्थित पार लालपुर में एक राहत शिविर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। राज्यपाल के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उपद्रवी उनके घरों में घुस आए और उन्हें धमकाया, मारपीट भी की और गालियां तक दीं।

bengal governor bose

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस

राज्यपाल बोस ने क्या कुछ कहा

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राज्यपाल बोस ने बताया कि मैंने इस शिविर में रहने वाले परिवारों से मुलाकात की। मैंने उनके साथ विस्तृत चर्चा की। मैंने उनकी शिकायतों को सुना और उनकी भावनाओं को समझा। उन्होंने मुझे अपनी जरूरतों के बारे में भी बताया। निश्चित रूप से सक्रिय कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed