Coldwave, Fog Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, कोहरा और शीतलहर ने मचाया कोहराम, फिलहाल राहत के आसार नहीं

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 3, 2024, 08:50 AM IST

Coldwave, Fog Weather Forecast: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड कहर बरपा रही है। कश्मीर घाटी में शीत लहर के प्रकोप के साथ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है ...

Today Weather Updates: उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और घने कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड कहर बरपा रही है। कश्मीर घाटी में शीत लहर के प्रकोप के साथ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है और श्रीनगर की डल झील समेत जलाशयों में पानी जम गया है। दिल्ली के लोगों को सुबह तेज सर्द हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। यहा मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Fog weather 1280

सर्दी का सितम जारी

End of Feed