LIVE

आज का मौसम यूपी में हुई बारिश ने बढ़ाई गलन, कोहरे और बरसात को लेकर अलर्ट जारी, जनवरी में मध्य भारत में शीतलहर का पूर्वानुमान

आलोक कुमार रावUpdated Jan 28, 2024, 09:44 IST

आज का  मौसम लाइव, 2 January 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega, Weather Forecast Today
आज का मौसम यूपी में हुई बारिश ने बढ़ाई गलन, कोहरे और बरसात को लेकर अलर्ट जारी, जनवरी में मध्य भारत में शीतलहर का पूर्वानुमान

आज का मौसम, 3 January 2024: आज का मौसम, 3 January 2024, Aaj ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Forecast LIVE Updates: भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा की स्थिति ज्यादा देखने को मिलेगी, उसके अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा, ठंड के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी काफी परेशानी होगी। पंजाब में अगले 2-3 दिनों के दौरान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है वहीं दो दिनों तक उत्तराखंड और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है वहीं उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में घने कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन तथा वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। वहीं, कश्मीर घाटी में शीत लहर के प्रकोप के साथ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है वहीं श्रीनगर की डल झील समेत जलाशयों में पानी जम गया है वहीं दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अब कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है, खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुराने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी के वायु मंडल के ऊपरी स्तर में अभी भी कोहरा बना हुआ है। इसके चलते निचले स्तर पर तो दृश्यता में सुधार हुआ है। लेकिन, धूप नहीं निकलने से सर्दी का असर बढ़ा है।
नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए आज का मौसम के ताजा अपडेट्सः

JAN 03, 2024 23:48 IST

सीकर में शीतलहर का अलर्ट, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, धौलपुर कोल्ड डे की संभावना

कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार राजस्थान में चल रहे घने कोहरे व शीतदिन की परिस्थतियां आगामी दो- तीन दिन और जारी रहेगी वहीं 6 जनवरी बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में अधिकांश भागों में हल्की बारिश हो सकती है, गुरुवार को भी सीकर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, धौलपुर, भरतपुर, अलवर में कोल्ड डे की संभावना जताई है।
JAN 03, 2024 23:27 IST

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में चलेगी शीतलहर

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में शीतलहर की संभावना है।
JAN 03, 2024 23:27 IST

यूपी में हुई बारिश ने बढ़ाई गलन, कोहरे और बरसात को लेकर अलर्ट जारी

दक्षिणी उत्तर प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने तथा बूंदा-बांदी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को बारिश हुई। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होने से अचानक सर्दी बढ़ गई।
JAN 03, 2024 22:34 IST

उत्तर प्रदेश के इलाकों में है कोहरे का येलो अलर्ट

गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मौसम विभाग ने कुहरा होने की संभावना जताई है।
JAN 03, 2024 21:28 IST

जनवरी में मध्य भारत में शीतलहर का मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जनवरी के लिए देश के मध्य भाग में शीतलहर वाले दिनों के बारे में आगाह किया और आने वाले दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति के जारी रहने का अनुमान है।
JAN 03, 2024 20:25 IST

तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव

आईएमडी ने कहा है कि लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश की तीव्रता बढ़ सकता है। इसके अलावा, उत्तर और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में भी 4 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
JAN 03, 2024 19:27 IST

राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब में अगले 2-3 दिनों के दौरान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है वहीं दो दिनों तक उत्तराखंड और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
JAN 03, 2024 16:56 IST

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा की स्थिति

बुधवार को भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा की स्थिति ज्यादा देखने को मिलेगी, उसके अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा, ठंड के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है।
JAN 03, 2024 14:29 IST

UP Weather Update: लखनऊ में शीत लहर की स्थिति

लखनऊ में मौसम कार्यालय ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और राज्य के पश्चिमी भाग में एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, अयोध्या, लखनऊ, आगरा और मेरठ मंडलों सहित अन्य मंडलों में दिन का तापमान सामान्य सीमा से काफी नीचे रहा। शाहजहांपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि बांदा में 22.6 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
JAN 03, 2024 12:32 IST

Kashmir weather update: डल झील समेत जलाशयों का पानी जमा

उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और घने कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन तथा वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। वहीं, कश्मीर घाटी में शीत लहर के प्रकोप के साथ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है और श्रीनगर की डल झील समेत जलाशयों में पानी जम गया है।
JAN 03, 2024 10:17 IST

Bihar weather Update: मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मंगलवार को पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हुई है।
JAN 03, 2024 08:56 IST

Delhi weather Update: दिल्ली में अब कड़ाके की ठंड

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अब कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुराने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी के वायु मंडल के ऊपरी स्तर में अभी भी कोहरा बना हुआ है। इसके चलते निचले स्तर पर तो दृश्यता में सुधार हुआ है। लेकिन, धूप नहीं निकलने से सर्दी का असर बढ़ा है।
JAN 03, 2024 07:38 IST

UP Weather Update: गौतमबुद्ध नगर में आठवीं तक के स्कूल छह जनवरी तक बंद

गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने ठंड के मद्देनजर छह जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के सभी मान्यताप्राप्त विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के चलते समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं कक्षाओं तक के बच्चों के वास्ते छह जनवरी तक अवकाश करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
JAN 02, 2024 23:51 IST

पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 और 4 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में जबकि 3 जनवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के वक्त घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रह सकती है, 4 तारीख को भी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा तो 5 जनवरी को राजस्थान में घने कोहरे का प्रकोप देखा जाएगा वहीं 2 से 5 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
JAN 02, 2024 23:19 IST

झारखंड में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड में भी दो दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है, झारखंड में 3 से 5 जनवरी के दौरान झारखंड के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट रूप से हल्की बारिश होगी। हालांकि राहत की बात यह कि राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो देखी जा सकती है पर बाद में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
JAN 02, 2024 21:53 IST

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 3 से 8 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान दोनों ही राज्यों में छिटपुट रूप से बारिश होगी। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है साथ ही झारखंड में भी मौसम खराब रहेगा।
JAN 02, 2024 20:48 IST

बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की संभावना

बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की गतिविधियां परेशानी बढ़ा सकती हैं, मौसम विभाग के मुताबिक पटना में मध्यम कोहरा देखने को मिलेगावहीं 3 जनवरी को पटना में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है इसी के साथ 4 और 5 जनवरी को पटना में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
JAN 02, 2024 19:35 IST

उत्तराखंड में जनवरी के पहले हफ्ते के लिए येलो अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों घने कोहरे का सितम है मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में जनवरी के पहले हफ्ते के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक, इन शहरों में सुबह और रात के वक्त घना कोहरा देखने को मिलेगा।
JAN 02, 2024 18:43 IST

कश्मीर में ठंड का कहर, न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज

कश्मीर घाटी में शीत लहर के प्रकोप के साथ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है और जलाशयों में पानी जम गया है।सोमवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे डल झील की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई है।'हाउसबोट' में रहने वाले स्थानीय निवासियों को अपनी नौकाओं को किनारे पर लाने के लिए बर्फ की परत तोड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।अत्यधिक शीत लहर के कारण कश्मीर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप के अंदर पानी जम गया है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस था।
JAN 02, 2024 18:10 IST

हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिनों तक इन राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है