विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, 2027 से पहले संगठन को धार देने की होगी चुनौती

UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को प्रभारी और जगदीश पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। इनके सामने सरकार व संगठन में तालमेल बिठाकर जीत हासिल करने की चुनौती होगी।

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए 2027 का चुनाव बेहद अहम है। पार्टी लगातार तीसरी बार प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिश में है। ऐसे में नए प्रभारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती सरकार, संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल कायम करने के साथ चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की होगी।

vinod tawde

बीजेपी ने विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी

तावड़े के अनुभव पर बीजेपी का भरोसा

विनोद तावड़े बीजेपी के वरिष्ठ संगठनात्मक नेताओं में शामिल हैं। पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन और चुनावी प्रबंधन का लंबा अनुभव रखने वाले तावड़े को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी ऐसे समय दी गई है, जब पार्टी 2027 के चुनाव की तैयारियों को तेज कर रही है।

End of Feed