रायबरेली: कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी के खिलाफ FIR, कांग्रेस की बागी विधायक ने CM योगी को किया धन्यवाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2021, 10:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी द्वारा कथित अवैध भूमि हस्तांतरण मामले में केस दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी से जुड़े फर्जीवाड़े में मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस और जमीन का गहरा नाता है, जमीन पर काम करने का नहीं, जमीन लूटने का। अमेठी में सम्राट साइकिल के नाम पर गरीबों की जमीन लूटने के बाद अब तैयारी थी सोनियाजी के इलाके रायबरेली में बेशकीमती जमीन हथियाने की। पर योगीराज में दाल ना गली,उल्टे कमला नेहरू ट्रस्ट पर ही हो गई संगीन FIR!!

इस पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने ट्वीट किया, 'मैं धन्यवाद देना चाहती हूँ माननिय मुख्यमंत्री जी श्री योगी आदित्यनाथ। जिन्होंने इस फर्जी ट्रस्ट से जुड़े हुए व्यक्तियों पर कार्यवाही करवायी।'

इस मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद शीला कौल के बेटे विक्रम कौल सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

अदिति सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था और इस संबंध में आर्थिक अपराध शाखा को लिखा था। कमल नेहरू एजुकेशनल ट्रस्ट को 100 करोड़ रुपए की जमीन दी गई थी, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल से ही गांधी परिवार के वफादारों द्वारा चलाया जा रहा है। अदिति सिंह ने ट्वीट किया, 'बच्चियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के नाम पर जमीन ली गई, दशकों बाद भी उसका कोई इस्तेमाल नहीं किया। और अब उस जमीन को करोड़ो में बेचने की फिराक में हैं। कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी के उस फर्जीवाड़े और भारी पैसे की गड़बड़ी की जांच के लिए मैने आज आर्थिक अपराध शाखा को पत्र लिखा है।'
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', IGI स्टेडियम में बोले PM,सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', IGI स्टेडियम में बोले PM,सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत