देश

Bangladeshi महिला सोनिया अख्तर की जीत, महिला आयोग ने भारतीय इंजीनियर के खिलाफ केस किया दर्ज-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 18, 2023, 04:39 PM IST

Bangladeshi women case: बांग्लादेशी से आई बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर का केस वकील एपी सिंह लड़ रहे हैं जो सीमा हैदर के भी वकील हैं।

सीमा हैदर (seema haider) के मामले के साथ अब वकील एपी सिंह (lawyer ap singh) सोनिया अख्तर का भी मामला देख रहे है, सोमवार को सोनिया अख्तर के साथ एपी सिंह नेशनल कमीशन ऑफ़ वीमेन के ऑफिस (women commission) पहुंचे जहां पर उनके सारे डॉक्यूमेंट को रजिस्टर कराया साथ ही वहां के चेयरपर्सन से भी मुलाकात हुई जिस पर सोनिया अख्तर ने कहा कि जब से AP सर का साथ मिला है लगता है इंसाफ जल्द ही मिलेगा।

गौर हो कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के बाद बांग्लादेशी सोनिया अख्तर का केस सुर्खियों में है, सोनिया ने ग्रेटर नोएडा पुलिस से भारतीय युवक के खिलाफ इंसाफ की गुहार लगाई थी इस मामले में महिला ने आरोपी भारतीय इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भारत में सोनिया अख्तर कई दिनों से भटक रही थी

सोनिया अख्तर के वकील एपी सिंह ने बताया कि बांग्लादेशी सोनिया अख्तर का केस राष्ट्रीय महिला आयोग ने दर्ज कर लिया है और कार्रवाई करने की बात कही है। भारत में सोनिया अख्तर कई दिनों से भटक रही थी, जब वो पहले आई थी उसके बाद वापस बांग्लादेश लौट गई थी । फिर दोबारा वह वीजा लेकर भारत आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article