Uttarakhand Rain: भारी बारिश के कारण कुमाऊं मंडल में 54 सड़कें बंद, पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही वर्षा

उत्तराखंड में रुक-रुक कर पिछले कई घंटों से हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटना हुई है। नदी-नाले उफान पर हैं। भूस्खलन और नदियों से मलबा आने के चलते कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों में 54 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी लगातार प्रयास कर रहा है।

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही लगातार बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह भूस्खल की समस्या देखने को मिल रही है। इस वजह से मंडल की 54 सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। जिला प्रशासन सड़कों को खोलने और इन पर दोबारा परिचालन शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

Uttarakhand  Rain

कई जगहों पर भूस्खलन की घटना हुई है

सबसे अधिक नुकसान बागेश्वर जनपद में हुआ है, जहां मलबा आने से 26 सड़कें बंद है। कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार, बागेश्वर जनपद में सबसे अधिक 26 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ जनपद में 13, चंपावत जनपद में आठ, अल्मोड़ा जनपद में चार जबकि नैनीताल जनपद में तीन सड़के बंद है। प्रशासन द्वारा मिले आंकड़ों के अनुसार, बंद अधिकतर सड़के जिला और ग्रामीण मार्गों की हैं।

End of Feed