BJP ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से निकाला, पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी को लेकर विवादों में थे फंसे

हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व विधायक राठौर को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। वीडियो में वे सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में प्रस्तुत करते दिखाई दे रहे थे

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को उनकी कथित दूसरी शादी को लेकर विवाद के बाद शनिवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। भाजपा ने हरिद्वार के ज्वालापुर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक राठौर को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संदर्भ में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वीडियो में वह सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में पेश करते नजर आ रहे थे।

suresh rathore

अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ दूसरी शादी के कारण विवादों में फंसे थे सुरेश राठौर

End of Feed