Uttarakhand Bageshwar By-Election Result 2023: भाजपा ने मारी बाजी, जीत के साथ लगातार 5वीं बार कब्जाई सीट
बीजेपी ने लगातार पांचवीं बार बागेश्वर सीट कब्जाई
बागेश्वर सीट जीतने वाली दास इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा विधायक रहे दिवंगत चंदन राम दास की पत्नी है। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहे दास का इस वर्ष अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो गया था और इसी कारण रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। पार्वती दास की जीत के साथ ही लगातार पांचवीं बार बागेश्वर सीट भाजपा के कब्जे में गयी है।बागेश्वर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी की जीत से बढ़ेगा धामी का राष्ट्रीय स्तर पर कद
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को मिली जीत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का राष्ट्रीय फलक पर कद भी बढ़ाने का काम किया है। दरअसल, चुनाव से ठीक दो दिन पहले जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर में धुंआधार प्रचार किया, उसने चुनाव का रुख बदलकर रख दिया। बागेश्वर विधानसभा सीट से धामी मंत्रिमंडल के सदस्य रहे श्री चंदन राम दास की बीमारी से हुई मृत्यु के बाद यह सीट रिक्त हो गयी थी। भाजपा ने इस सीट पर उनकी पत्नी पार्वती दास को अपना उम्मीदवार बनाया था। दूसरी ओर, उपचुनाव के बहाने मुख्यमंत्री को घेरने में जुटी कांग्रेस ने बागेश्वर में अपने कई हैवीवेट नेताओं को प्रचार की डोर थमाए रखी। यहां तक कि कांग्रेसी दिग्गज एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने भी आठ दिनों तक बागेश्वर में डेरा डाले रखा लेकिन मुख्यमंत्री धामी द्वारा अंतिम दौर में किए गए जोरदार प्रचार ने हवा का रुख ही बदल डाला।उत्तराखंड उपचुनाव : बागेश्वर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार
उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की बागेश्वर विधानसभा सीट अपने पास बरकरार रखी है, जहां शुक्रवार को घोषित परिणाम में उसकी प्रत्याशी पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के बंसत कुमार को 2400 से अधिक मतों से पराजित किया। बागेश्वर की जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि दास के पक्ष में 33,247 मत पड़े जबकि कुमार केवल 30,842 मतदाताओं का समर्थन ही जुटा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को 2,405 मतों से विजय हासिल हुई। बागेश्वर विधानसभा पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुआ था और करीब 55.44 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बागेश्वर सीट पर जीतने वाली दास इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा विधायक रहे चंदन राम दास की पत्नी हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मदेारी निभा रहे दास का इस वर्ष अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो गया था और इसी कारण रिक्त सीट पर उपचुनाव हुआ। पार्वती दास की जीत के साथ ही लगातार पांचवीं बार बागेश्वर सीट भाजपा के कब्जे में गयी है। दास और कुमार के अलावा तीन अन्य प्रत्याशियों ने भी बागेश्वर से चुनाव लड़ा था और तीनों की ही जमानत जब्त हो गयी।कौन-कौन था सियासी मैदान में?
उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच रहा। भाजपा ने दास की पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने उनके विरूद्ध बसंत कुमार को टिकट दिया था। कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।बागेश्वर उप-चुनावः 55.44% हुआ था मतदान
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की इस सीट पर पांच सितंबर, 2023 को उप-चुनाव हुए थे, जिसमें 55.44 फीसदी मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंदन राम दास का इसी साल अप्रैल में बीमारी से निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया।बागेश्वर उप-चुनावः कुछ ऐसी रही तस्वीर
बाकी सीट्स पर क्या रहे उप-चुनाव के परिणाम? देखिए
Bageshwar Election Result 2023 LIVE: उत्तराखंड में भाजपा के पास है दो-तिहाई बहुमत
उत्तराखंड में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में है इसलिए इस उपचुनाव के नतीजों का सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन, जबरन धर्मांतरण और अनियमित भर्ती परीक्षाओं पर सख्त कानून बनाने तथा अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई जैसे धामी सरकार के फैसलों पर जनमत संग्रह होगा। सत्तर सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा के 46, कांग्रेस के 19 जबकि बहुजन समाज पार्टी के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट खाली है जिस पर उपचुनाव हुआ।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर सीट पर लहराया भगवा परचम
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीत ली है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को हरा दिया है। धामी सरकार के लिए यह एक बड़ी जीत है। वहीं, हार से कांग्रेस को झटका लगा है।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर सीट पर अंतिम दौर की काउंटिंग
बागेश्वर सीट पर अंतिम दौर यानी 14 राउंड की वोटों की गिनती चल रही है। भाजपा की पार्वती दास का जीतना तय हो गया है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के बसंत कुमार हैं। इस सीट पर कांग्रेस की हार हो रही है। तीसरे स्थान पर उत्तराखंड क्रांति दल के अर्जुन कुमार देव हैं।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर सीट पर भाजपा की जीत तय
बागेश्वर सीट पर भाजपा का परचम लहराने वाला है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास जीत दर्ज करने के करीब हैं। कांग्रेस के बसंत कुमार की हार होनी लगभग तय हो गई है।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर सीट पर 13 राउंड के बाद की स्थिति
भाजपा की पर्वती दास को 31411 वोटकांग्रेस के बसंद कुमार को 28685 वोटयूकेडी के अर्जुन कुमार देव को 821 वोटBageshwar Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर सीट पर जीत के करीब BJP
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत लगभग तय हो चुकी है। 12 राउंड की मतों की गिनती के बाद पार्वती को 29101 वोट मिले हैं और वह 2350 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के बसंत कुमार हैं उन्हें अब तक 26751 वोट मिले हैं। इस सीट पर 14 राउंड तक वोटों की गिनती होनी है।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: लगातार आगे चल रहीं BJP पार्वती दास
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास आगे चल रही हैं। 11 राउंड की मतगणना के बाद दास को 27123 वोट मिले हैं और वह 2259 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के बसंत कुमार हैं। कुमार को अब तक 24864 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर उत्तराखंड क्रांति दल के अर्जुन कुमार देव हैं। देव को 677 मत प्राप्त हुए हैं।10वें राउंड की काउंटिंग में पार्वती दास 2261 वोटों से आगे
पार्वती दास, बीजेपी - 25094बसंत कुमार, कांग्रेस - 23053अर्जुन देव, यूकेडी - 630 भगवत प्रसाद, सपा - 490भागवत कोहली, यूपीपी - 209नोटा - 968Bageshwar Election Result 2023 LIVE: कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार पीछे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर आठ राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बसंत कुमार पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। दास को अब तक 20850 वोट मिल चुके हैं और वह 2177 वोटों से आगे चल रही हैं। कुमार को अब तक 18673 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर यूकेडी के अर्जुन कुमार देव हैं और उन्हें 520 वोट मिले हैं।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: पार्वती दास 2177 वोटों से आगे
बागेश्वर सीट पर आठ राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा की उम्मीदवार पार्वती दास 2177 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 20850 वोट मिल चुके है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के बसंत कुमार हैं। बसंत को अब तक 18673 वोट मिले हैं।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: पार्वती देवी की बढ़त बरकरार
बागेश्वर सीट पर छह राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास अब 1700 वोटों से आगे चल रही हैं, उन्हें अब तक 15253 वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार बसंत कुमार हैं। कुमार को अब तक 13553 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर उत्तराखंड क्रांति दल के अर्जुन कुमार देव हैं, देव को 358 वोट मिले हैं।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: बीजेपी की पार्वती दास आगे
बागेश्वर सीट पर पांच राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास दास 1091 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 12436 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस के बसंत कुमार को अब तक 11345 वोट मिल चुके हैं। समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद 238 वोट मिले हैं। जबकि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी भागवत कोहली 107 वोट मिले हैं।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: अब BJP प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
बागेश्वर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार पार्वती दास 476 वोटों से आगे चल रही हैं। दास को अब तक 10099 वोट मिल चुके हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को अब तक 9623 वोट मिले हैं। काउंटिंग की शुरुआत में बसंत कुमार ने भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाई थी।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
तीसरे राउंड की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। अभी तक के रुझान इस प्रकार हैं- बीजेपी पार्वती दास 6774कांग्रेस बसंत कुमार 6773यूकेडी अर्जुन देव 172एसपी भगवत प्रसाद 130यूपीपी भागवत कोहली 57नोटा 241Bageshwar Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर सीट पर कांग्रेस के बसंत कुमार आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने बढ़त बनाई हुई है। उन्हें अब तक 4554 वोट मिले हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा के पार्वती दास चल रही हैं। उन्हें अब तक 4359 वोट मिले हैं। यूकेडी के अर्जुन देव को 106 वोट, सपा के भगवत प्रसाद को 72, यूपीपी के भागवत कोहली को 28 और नोटा के हिस्से में 155 वोट गए हैं।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: बसंत कुमार को 2945, पार्वती दास को 2191 वोट
शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी की पार्वती दास को 2191 वोट, कांग्रेसके बसंत कुमार को 2945 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।Bageshwar Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर सीट पर आए शुरुआती रुझान, कांग्रेस आगे
बागेश्वर सीट पर शुरुआती रुझान आने लगे हैं। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार आगे चल रहे हैं।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर की DM पर लगे आरोपों की होगी जांच
भारतीय निर्वाचन आयोग ने भाकपा (माले) की उत्तराखंड इकाई द्वारा बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल के विरूद्ध लगाए गए आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में जिलाधिकारी पर एक सितंबर को बागेश्वर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने पर शर्तें थोपने का आरोप लगाया था।'चुनाव में करारा जवाब देगी जनता'
उन्होंने आरोप लगाया कि धामी अपने अभी तक के कार्यकाल में कोई विशेष काम नहीं कर पाए हैं और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का सहारा लेकर सत्ता पर काबिज हैं। माहरा ने कहा कि बागेश्वर की जनता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोशित है और पांच सितंबर को होने वाले चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग जारी
बागेश्वर सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती पहले बैलेट पेपर से हो रही है। इसके बाद मतों की गणना इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से शुरू होगी। शुरुआत में इस सीट पर रुझान आएंगे और धीरे-धीरे ये रुझान नतीजे में तब्दील होंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बीच है।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: बागेश्वर सीट पर वोटों की गिनती शुरू
बागेश्वर सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: भाजपा नेताओं ने किया प्रचार
मुख्यमंत्री ने बागेश्वर और गरूड़ में पार्वती दास तथा अल्मोड़ा से भाजपा सांसद अजय टम्टा के साथ रोड शो भी किया। उधर, कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। माहरा ने कहा कि आज मंहगाई, बेरोजगारी, नारी उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: सीएम धामी ने पार्वती के लिए वोट मांगा
मुख्यमंत्री धामी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार को काफलीगैर में एक जनसभा को संबोधित किया और पार्टी प्रत्याशी पार्वती के लिए वोट मांगा। उन्होंने जनता से कहा कि बागेश्वर में बैजनाथ धाम होने से यह शिव की नगरी है और इसलिए यहां से पार्वती को जिताएं। केंद्र और राज्य सरकार की बदौलत बागेश्वर का चहुमुंखी विकास हो रहा है यह दावा करते हुए धामी ने कहा कि दिवंगत चंदन रामदास आजीवन बागेश्वर की सेवा करते रहे और उनके अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पार्वती को जीत दिलाना जरूरी है।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: रामदास 2007 में पहली बार विधायक बने
रामदास 2007 में इस सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने थे और उसके बाद से वह यहां से लगातार चार बार जीते। दिवंगत विधायक के प्रति सहानुभूति को अपने पक्ष में भुनाने के लिए सत्ताधारी पार्टी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके विरूद्ध बसंत कुमार को टिकट दिया है। कुमार ने 2022 का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: मतदान शांतिपूर्ण रहा
उत्तराखंड के बागेश्वर में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर रही, यहां 55.44 फीसदी मतदान हुआ।मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी । मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: कुमार ने कांग्रेस का दामन थामा
कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: सपा-अन्य दलों ने भी उम्मीदवार उतारे
भाजपा और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। राज्य में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ काबिज है इसलिए इस उपचुनाव के नतीजों का सरकार पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता पर विशेषज्ञ समिति का गठन, जबरन धर्मांतरण, नकल विरोधी और अतिक्रमण के विरूद्व कठोर कानून जैसे निर्णयों पर यह जनता की राय साबित होगा।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: भाजपा के 46 विधायक
सत्तर सदस्यीय राज्य विधानसभा में फिलहाल सत्ताधारी भाजपा के 46, कांग्रेस के 19 और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। दो अन्य विधायक निर्दलीय है। एक सीट रिक्त है जिस पर उपचुनाव हुआ।Bageshwar By-Election Result 2023 LIVE: भाजपा-कांग्रेस में टक्कर
उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले उपचुनाव में एक बार फिर मुख्य मुकाबला प्रदेश में चिर परिचित प्रतिद्वंदियों सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। हालांकि, पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे भाजपा विधायक चंदन रामदास की बीमारी के कारण अप्रैल में मृत्यु होने से रिक्त हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीन अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।Bypoll Results 2026: बंगाल से असम तक BJP ने लहराया जीत का परचम, नंदीग्राम से नगांव तक चौंकाया
CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत के दावे और ट्रेन से उतारे गए छात्र! पुलिसियां कार्रवाई पर फिर उठे सवाल; राजधानी में हलचल तेज
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर सात दिन में 27 FIR दर्ज, जानें किन चार धाराओं का सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
क्या 'वोट चोरी' के मुद्दे पर Rahul Gandhi ने खींच दी लंबी लकीर, दूसरी पार्टियां भी हुईं प्रदर्शन को मजबूर!
राष्ट्रपति मुर्मू से आज रात 8 बजे मिलेगा INDIA Bloc का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, राहुल गांधी-खरगे भी रहेंगे मौजूद
© 2026 Times Horizon Private Limited
