देश

अतीक को जेल से निकाल एनकाउंटर में कर देना चाहिए ढेर, जो मारेगा वो खुला पाएगा 'स्वर्ग का द्वार'- बोले BJP के पूर्व MP

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2023, 08:27 PM IST

यह विवादित बयान आने से महज कुछ ही दिन पहले ही पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में अभियुक्त अहमद के दो कथित सहयोगियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने रविवार को एक बेहद विवादित बयान में कहा कि माफिया—राजनेता अतीक अहमद को जेल से निकाल कर पुलिस मुठभेड़ में मार डालना चाहिये और जो भी पुलिस अधिकारी यह काम करेगा उसके लिए 'स्वर्ग का द्वार' खुल जाएगा। एक ओर जहां पुलिस का कहना है कि उसने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी हैं, वहीं विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इसपर आशंका जतायी है। प्रयागराज में पिछले महीने उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले का जिक्र करते हुए मऊ जिले की घोसी सीट से भाजपा के पूर्व सांसद राजभर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अतीक अहमद ने जेल में रहते हुए षड्यंत्र करके (उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की) हत्या करायी है। अतीक अहमद ने सैकड़ों लोगों की हत्या की है। गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अतीक अहमद को आज मुठभेड़ में मारे जाने का भय है। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटरों (शॉर्प शूटर) का एनकाउंटर (मुठभेड़ में मारा जाना) होना चाहिए। अतीक अहमद को भी जेल से निकाल कर मुठभेड़ में मार देना चाहिए।’’ पूर्व सांसद राजभर ने यह भी कहा, ‘‘जो अधिकारी अतीक अहमद को मुठभेड़ में मारेगा, भविष्य में उसके लिये स्वर्ग का दरवाजा खुल जाएगा।'' अतीक अहमद हाल ही में अपनी जान को खतरा बताते हुए उच्चतम न्यायालय भी पहुंचे हैं।

एक याचिका में अहमद में आशंका जतायी है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उमेश पाल हत्या कांड में उसकी हिरासत मांगेगी और अहमदाबाद जेल से प्रयागराज ले जाते हुए रास्ते में फर्जी मुठभेड़ में उसे मार देगी। पुलिस ने अहमद के साथ-साथ उसके परिवार के लोगों को भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया है। भविष्य में अतीक अहमद के बेटे को फर्जी मुठभेड़ में मार दिए जाने की सपा के महासचिव रामगोपाल यादव की आशंका के संबंध में भी राजभर से सवाल किया गया।इस पर भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘राम गोपाल यादव ने अपनी सरकार में इन अपराधियों को जन्म दिया। अपराध करना सिखाया। वह आज भी इन अपराधियों के समर्थन में बोल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का परिवार ‘‘ऐसे तत्वों को बढ़ावा देता है’’ और उन्होंने सपा के नेताओं पर ‘‘हत्याओं का व्यापारी’’ होने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘अपराधियों का साथी’’ बताया और कहा कि उन्हें तो बहुत पहले ही जेल चले जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटे व्यापारियों तथा चिकित्सकों से धन उगाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे पुलिस की सुरक्षा में ये अपराध कर रहे हैं। अगर इस समय सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो निकट भविष्य में प्रयागराज जैसी और घटनाएं होने की आशंका है।’’ सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया है और भाजपा की ओर बढ़ती दिख रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली