'भारत अपना कीमती समय कर रहा बर्बाद', कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी बोले- US जैसे देश हमसे कहीं ज्यादा मुश्किल में

​Columbia University Program: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश हमसे कहीं अधिक मुश्किल स्थिति में हैं। हमारी लागत कम है। हमारी संख्या बहुत अधिक है।

Columbia University Program: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह भारत को लेकर आशावादी हैं, लेकिन उन्हें चिंता इस बात की है कि भारत अपना कीमती समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आगाह करते हुए यह भी कहा कि अगर अगले पांच से 10 वर्षों तक यही स्थिति बनी रही तो देश गंभीर मुश्किलों में पड़ सकता है।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को कोलंबिया विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हुए शामिल (फोटो साभार: @Congress)

'भारतीय कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश भारत की तुलना में कहीं अधिक गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना था कि भारत की लागत कम है, उसकी आबादी बड़ी है और यहां के लोग कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हैं।

End of Feed