अमेरिका का B-2 Spirit बॉम्‍बर, दिखता छोटे पक्षी जैसा, Stealth टेक्निक के साथ मचा देता है तबाही

अमेरिकी एयरफोर्स की ओर से उपयोग किया जाने वाला B-2 Spirit बॉम्‍बर विमान कई मायनों में खास विमान है। यह स्‍टील्‍थ तकनीक (Stealth Technique) का उपयोग करता है जिससे दु‍श्‍मन देश के रडार पर इसे देखना काफी मुश्किल हो जाता है। अमेरिका का B-2 स्टील्थ बॉम्बर, जिसे नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन बी-2 स्पिरिट (Northrop Grumman B-2 Spirit) भी कहते हैं, एक रणनीतिक बमवर्षक है जो अपनी स्टील्थ तकनीक के लिए जाना जाता है, जिससे यह रडार की पकड़ में आसानी से नहीं आता है। इस विमान को 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ाया जा सकता है।

Authored by: रवि वैश्यUpdated Nov 19 2025, 20:14 IST
​B-2 Spirit बॉम्‍बर एक छोटे पक्षी जैसा दिखता है 01 / 07

​B-2 Spirit बॉम्‍बर एक छोटे पक्षी जैसा दिखता है

स्टील्थ तकनीक B-2 Spirit बॉम्‍बर रडार-अवशोषित सामग्री और जटिल, घुमावदार सतहों के कारण रडार पर बहुत छोटे आकार का दिखाई देता है यानी लगभग एक छोटे पक्षी के जैसा

​करीब 11 हजार किलोमीटर तक की दूरी तय​02 / 07

​करीब 11 हजार किलोमीटर तक की दूरी तय​

इसका अधिकतम टेक-ऑफ वजन 152634 किलोग्राम तक है। इसमें 75750 किलोग्राम तक के वजन का ईंधन भरा जाता है। एक बार में इस विमान से करीब 11 हजार किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। जरुरत पड़ने पर हवा में ईंधन भी भरा जा सकता है।

​1989 को इसकी पहली उड़ान भरी गई थी​03 / 07

​1989 को इसकी पहली उड़ान भरी गई थी​

अमेरिका के इस बॉम्‍बर को 1988 में पहली बार प्रदर्शित किया गया था। इसे कैलिफॉर्निया के पामडेल में पहली बार 22 नवंबर 1988 को हैंगर से बाहर निकाल कर दिखाया गया था। इसके बाद 17 जुलाई 1989 को इसकी पहली उड़ान भरी गई थी।

​'फ्लाइंग-विंग' आकार, और रडार अवशोषित करने वाली सामग्री​04 / 07

​'फ्लाइंग-विंग' आकार, और रडार अवशोषित करने वाली सामग्री​

इसे जटिल डिजाइन, 'फ्लाइंग-विंग' आकार, और रडार अवशोषित करने वाली सामग्री से बनाया गया है, जिससे यह दुश्मन के हवाई रक्षा प्रणालियों को भेदने में सक्षम है। यह भारी हथियार ले जा सकता है, जिसमें परमाणु बम और बंकर बस्टर जैसे विशेष बम शामिल हैं।

​ईरान के खिलाफ B-2 Spirit बॉम्‍बर का उपयोग​05 / 07

​ईरान के खिलाफ B-2 Spirit बॉम्‍बर का उपयोग​

अमेरिका की ओर से साल 2025 में ईरान के खिलाफ परमाणु साइट पर अपने सबसे खास विमान B-2 Spirit बॉम्‍बर का उपयोग किया गया था।

​B-2 Spirit बॉम्‍बर परमाणु हथियारों को भी ले जाने में सक्षम​06 / 07

​B-2 Spirit बॉम्‍बर परमाणु हथियारों को भी ले जाने में सक्षम​

इस विमान में एक बार में करीब 18 हजार किलोग्राम तक के वजन के हथियारों को ले जाया जा सकता है। यह विमान परमाणु हथियारों को भी ले जाने में सक्षम है।

​उड़ाने के लिए आमतौर पर दो पायलट की जरुरत​07 / 07

​उड़ाने के लिए आमतौर पर दो पायलट की जरुरत​

इस विमान की खासियत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अमेरिका में मिसौरी से ही इस विमान को उड़ाया जाता है। बता दें कि इस विमान को उड़ाने के लिए आमतौर पर दो पायलट की जरुरत होती है जो अधिकतम चार की संख्‍या तक बढ़ाया जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!