देश

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर आया अपडेट, ISRO बोला- 'मिशन तय समय पर'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 18, 2023, 04:15 PM IST

Chandrayaan-3 Mission:चंद्रयान-3 मिशन को लेकर अपडेट सामने आया है, बताया जा रहा है कि 'मिशन तय समय पर' है।

Image

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर अपडेट सामने आया है

Chandrayaan-3 Mission Latest News: इसरो के चंद्रयान-3 मिशन पर देश-दुनिया की निगाहें लगीं हुई हैं और इस बारे में तमाम अपडेट सामने आ रहे हैं, ISRO ने मंगलवार को इस बारे में अपडेट करते हुए बताया कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है,तीसरा कक्षा-उत्थान maneuver (Earth-bound perigee firing) ISTRAC/ISRO, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक किया गया है।

अगली फायरिंग (next firing) 20 जुलाई, 2023 को दोपहर 2 से 3 बजे IST के बीच करने की योजना है। इससे पहले इसरो ने सोमवार को बताया कि लॉन्च के बाद चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष में तीसरी बाधा पार कर ली है। चंद्रयान-3 ने दूसरा ऑर्बिट-रेजिंग मैनूवर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार दोपहर 1.14 बजे यह अपडेट दिया।

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लोकेशन अब 41603 km x 226 ऑर्बिट में है। यह धरती के चक्कर लगाते हुए उसके गुरुत्वाकर्षण बल से बाहर निकलेगा।

चंद्रयान-3 के 23 या 24 अगस्‍त को चंद्रमा पर लैंड करने की संभावना है। चंद्रयान-3 में एक प्रपल्‍शन मॉड्यूल (वजन 2,148 किलोग्राम), एक लैंडर (1,723.89 किलोग्राम) और एक रोवर (26 किलोग्राम) शामिल है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article