UP Crime News: यूपी में अपने विवादित बयानों से चर्चाओं में रहने वाले बड़े हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या और यूपी का माहौल बिगाड़ कर सरकार गिराने की साजिश रचने वाले चार युवकों को UP ATS ने गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस का दावा है कि यह चारों इसके लिए बाकायदा मुजाहिदीन आर्मी बना रहे थे। यह मुजाहिदीन आर्मी बड़े हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या कर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब कर सरकार को गिराने की कोशिश करती। इसके लिए कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोगों को इस मुजाहिदीन आर्मी से जोड़ना था, ताकि सभी उनके साथ मिलकर धर्म गुरुओं पर हमले कर सके। यूपी एटीएस ने इन चारों आरोपियों को सोमवार को एटीएस मुख्यालय बुलाया था। इनले लंबी पूछताछ हुई और जब इनके खतरनाक मंसूबों का पता चला तो चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन चारों के नाम- सुल्तानपुर का रहने वाला अकबर राजा, सोनभद्र का रहने वाला सफील सलमानी, कानपुर का रहने वाला तौसीफ और रामपुर का रहने वाला कासिम अली है।
UP ATS ने 4 गिरफ्तारियां कर यूपी में खतरनाक मंसूबों की प्लानिंग का खुलासा किया।
हथियारों के बल पर शरिया कानून लागू करने की योजना
यूपी एटीएस का तो यह भी दावा है कि यह सभी हिंसात्मक जिहाद के जरिए सरकार को गिराने का मंसूबा भी पल रहे थे। यूपी एटीएस के आईजी पीके गौतम ने बताया की खुफिया जानकारी मिली थी कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रहने वाले कुछ लोग कट्टरपंथी पाकिस्तानी संगठनों से बेहद प्रभावित होकर जिहाद के जरिए चुनी गई लोकतांत्रिक सरकार को गिराना चाहते हैं। हथियारों के बल पर शरिया कानून लागू करने की योजना बना रहे हैं। अपने इन नापाक मंसूबों को कामयाब करने के लिए जगह-जगह मीटिंग भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर ऑडियो और वीडियो संदेश भेजकर लोगों को इसके लिए बाकायदा उकसा भी रहे हैं।
जिहाद के लिए मुजाहिद्दीन आर्मी
यूपी एटीएस का यह भी दावा है की अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इन्हें हथियार और संसाधनों की जरूरत पड़ती, लिहाजा इसके लिए बड़ी मात्रा में यह धन भी इकट्ठा कर रहे थे। एटीएस ने इस जानकारी के बाद इन चारों को पूछताछ के लिए बुलाया था शुरुआत में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया लेकिन जब अधिकारी और उनके सामने तमाम सबूत रखकर सख्ती से पूछताछ की उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद एटीएस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और अब गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा यह भी हुआ है कि यह चारों युवक मुसलमान पर जुल्म और जाति का प्रोपेगेंडा फैला कर काफीर लोगों के खिलाफ जिहाद करने के लिए मुजाहिदीन आर्मी बना रहे थे।
देश में शरिया कानून लागू करना चाहते थे
इनका मकसद देश मे शरिया कानून लागू करना था। पाकिस्तान के कट्टरपंथी सोच से प्रभावित ये चारों आरोपीइसके लिए हिंसक गतिविधियां जाम देने के लिए सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों को जोड़ रहे थे । इसी सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े कानपुर के तीन युवकों को भी एटीएस से सोमवार दे रात के लिए पूछताछ में कस्टडी में लिया ।इन सभी के पास से पांच मोबाइल आधार कार्ड पैन कार्ड डेबिट और क्रेडिट कार्ड फोनपे स्कैनर बरामद किया गया है।
