केंद्रीय मंत्री गडकरी की 'रांची' जाने वाली फ्लाइट को 'गया' किया गया डायवर्ट, भारी बारिश बनी वजह

नितिन गडकरी झारखंड के गढ़वा से रांची जा रहे थे पर रांची जाने वाली फ्लाइट को गुरुवार दोपहर खराब मौसम के कारण गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की झारखंड के रांची जाने वाली फ्लाइट को गुरुवार दोपहर खराब मौसम के कारण गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गडकरी झारखंड के गढ़वा से रांची जा रहे थे, जहां वे 6,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

Gadkari

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक बंगजीत साहा ने बताया कि भारी बारिश के कारण खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण मंत्री के विमान को डायवर्ट किया गया।

End of Feed