जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में, कुलगाम जिले में बटपोरा और अहवाटू में 2 मुठभेड़ हुई। कई आतंकी अपराधों (Kulgam encounter)में शामिल जैश ए मोहम्मद संगठन का एक पाकिस्तानी आतंकवादी बटपोरा में मारा गया। अहवाटू में 2 स्थानीय जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मारे गए हैं। एक और आतंकी ढेर; अब तक कुल दो आतंकवादी मारे गए हैं। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद। तलाशी अभियान जारी है।जम्मू-कश्मीर पुलिस(Jammu Kashmir Police) का कहना है कि कुलगाम के अहवाटू इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में एक आतंकवादी(Terrorist Killed in Encounter) को ढेर कर दिया गया है।
कुलगाम में मुठभेड़
One terrorist neutralised in the ongoing anti-terrorist operation in the Ahwatoo area of Kulgam, says Jammu & Kashmir Police undefined
— ANI (@ANI) Sep 27, 2022
हाल के दिनों में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में तेजी आई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि जमीनी स्तर पर लोगों का सहयोग भी पहले से कहीं अधिक मिल रहा है और उसका असर नतीजों में दिखाई भी दे रहा है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है नागरिकों को किसी तरह की परेशानी ना हो। सुरक्षा बलों की सभी इकाइयों में बेहतर समन्वय भी दिखाई दे रहा है।
